Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

अमित शाह से मिले बिहार Government के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्‍ली, 17 नवंबर . बिहार Government के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने Tuesday को New Delhi में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ. इसकी जानकारी social media प्‍लेटफॉर्म पर देते हुए संतोष सुमन ने तस्‍वीरें भी साझा की.

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार Government के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया कि आज New Delhi में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर बिहार की वर्तमान Political परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी Political चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ.

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है. देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है. उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है. आज की यह मुलाकात बेहद आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही.

इससे पहले, संतोष सुमन ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया. इसी बीच उन्‍होंने विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस संबंध में उन्‍होंने अपने आधिकारिक एक्‍स पोस्‍ट के जरिए जानकारी दी.

–

एएसएच/वीसी

Share