Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

आईआईटी-तिरुपति में जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, 25 नवंबर तक करें आवेदन

आईआईटी तिरुपति में जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, 25 नवंबर तक करें आवेदन

आईआईटी-तिरुपति में जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, 25 नवंबर तक करें आवेदन

अमरावती, 9 नवंबर . भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. दरअसल, आईआईटी-तिरुपति ने अपनी सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती की घोषणा करते हुए एक विज्ञापन प्रकाशित किया है.

आईआईटी-तिरुपति की ओर से जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए कुल 4 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें सामान्य के 2, ओबीसी-एनसीएल का 1 और एसटी का 1 पद शामिल हैं.

जूनियर लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव के इन पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईटी-तिरुपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. ध्यान दें, केवल वे ही लोग आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने 2024, 2025 और 2026 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री पूरी कर ली है.

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा या साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी.

योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा. वहीं, लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट या चर्चा 10 दिसंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आईआईटी-तिरुपति ऐसे पोस्ट-ग्रेजुएट्स की तलाश कर रहा है, जिन्होंने हाल ही में ‘लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस’ में पढ़ाई पूरी की हो. यह भर्ती दो वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी.

–

डीके/एबीएम

Share