Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,टेलीविजन,सिनेमा,मनोरंजन

अभिनेता अर्जुन बिजलानी का सपना, बेटा बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बने

Actor अर्जुन बिजलानी का सपना, बेटा बड़ा होकर एक अच्छा इंसान बने

Mumbai , 12 नवंबर . Actor अर्जुन बिजलानी ने पिता बनने के अपने अनुभव और उन मूल्यों के बारे में बात की है, जो वह अपने बेटे अयान में देखना चाहते हैं.

के साथ बातचीत में Actor अर्जुन ने कहा कि पेरेंटिंग का मतलब सिर्फ बच्चों को सही और गलत के बीच का फर्क सिखाना ही नहीं है, बल्कि खुद उदाहरण बनकर उनके सामने पेश आना भी है. दया, सम्मान और सहानुभूति के महत्व पर जोर देते हुए अर्जुन ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा बड़ा होकर एक आत्मविश्वासी, स्वतंत्र और अच्छा इंसान बने, जो हर किसी का सम्मान करे.

अर्जुन का मानना ​​है कि पेरेंटिंग में सिखाने के साथ-साथ खुद उदाहरण पेश करना भी उतना ही जरूरी है. मुझे लगता है कि दया, सम्मान और सहानुभूति बहुत महत्वपूर्ण हैं. अयान के पिता के रूप में, मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं खुद एक मिसाल बनूं. बच्चे हमारी हर हरकत पर नजर रखते हैं, इसलिए वे हमारे शब्दों से ज्यादा हमारे कामों से सीखते हैं. मैं चाहता हूं कि अयान बड़ा होकर आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बने, सबका सम्मान करे और सबसे बड़ी बात, एक अच्छा इंसान बने.

बचपन की अपनी पसंदीदा चीजों को याद करते हुए Actor ने माना कि कभी-कभी उन्हें वे बेफिक्र दिन याद आते हैं, जब जिंदगी का मतलब बस बाहर खेलना और दोस्तों के साथ समय बिताना होता था. हालांकि, पिता बनने के बाद उन्हें उन खूबसूरत पलों को फिर से जीने का मौका मिला है.

उन्होंने बताया कि मुझे दोस्तों के साथ बाहर खेलना, घंटों तक बिना कुछ किए खाली बैठे रहना और समय की कोई चिंता न होना बहुत पसंद था. मुझे कभी-कभी वे बेफिक्र दिन बहुत याद आते हैं. अब अयान के आने से मुझे अपने बचपन के उन पलों को फिर से जीने का मौका मिला है. चाहे उसके साथ खेलना हो, उसकी छोटी-छोटी कहानियां सुनना हो या चिल्ड्रन्स डे जैसी स्कूल की गतिविधियों को लेकर उसका उत्साह देखना हो, मुझे वह जादू फिर से महसूस करने को मिलता है.

अर्जुन ने कहा कि ‘चिल्ड्रन्स डे’ हमेशा बहुत रोमांचक होता था, क्योंकि उस दिन स्कूल में पढ़ाई के बजाय किसी उत्सव जैसा माहौल होता था. मुझे वह मस्ती, परफॉर्मेंस, खेल-कूद और दोस्तों के साथ बिताया गया समय आज भी याद है. अब, एक पिता के रूप में, मुझे अयान के जरिए वही उत्साह फिर से महसूस करने को मिलता है. वह स्कूल में ‘चिल्ड्रन्स डे’ के जश्न का बेसब्री से इंतजार करता है, और उसका यह उत्साह देखकर मुझे अपना बचपन याद आ जाता है. यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कुछ परंपराएं कभी नहीं बदलतीं.

–

डीकेएम/एबीएम

Share