Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अनंत सिंह को जदयू नेता का जवाब- ‘अपना भी भविष्य देखते तो नहीं करते गलती’

अनंत सिंह को जदयू नेता का जवाब ‘अपना भी भविष्य देखते तो नहीं करते गलती’

अनंत सिंह को जदयू नेता का जवाब- ‘अपना भी भविष्य देखते तो नहीं करते गलती’

Patna, 26 अक्टूबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी से निष्कासित विधायक अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर पलटवार किया है. जदयू नेता श्याम रजक ने कहा कि अनंत सिंह ज्योतिष बनने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही, श्याम रजक ने कहा कि अगर वे ज्योतिष रहते तो अपना भविष्य भी देख लेते और ऐसी गलत नहीं करते.

मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किया है. इस कार्रवाई के बाद अनंत सिंह ने मीडिया में बयान दिया कि आगामी चुनावों में जदयू की स्थिति बेहद खराब होगी और पार्टी को 10-12 सीटों पर भी जीत हासिल करने में मुश्किल होगी.

अनंत सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए श्याम रजक ने कहा, “वह शायद ज्योतिष बनने का प्रयास कर रहे हैं. अगर वे ज्योतिष रहते तो अपना भविष्य भी देख लेते और ऐसी गलत नहीं करते. वे अब कहीं जाएं और ज्योतिष का अध्ययन करें. इसके बाद ही ऐसे बयान देने का काम करें.”

श्याम रजक ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू मजबूत है और बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है. Prime Minister मोदी 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर चल रहे हैं और यह बिहार में विकास के बिना पूरा होगा. नीतीश कुमार और जदयू के बिना भी ‘बिहार विकसित’ नहीं हो सकता है. इसलिए बिहार विकसित नहीं होगा तो India विश्वगुरु नहीं बन सकता है.

उधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने अनंत सिंह को जदयू छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा, “उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है. कोई भी Political दल खुलकर विरोध करे या कोई विधायक अपने ही पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करे तो कैसे कोई भी Political दल बर्दाश्त कर सकता है? इसलिए उनको निकाला गया है.”

संजय सरावगी ने एनडीए गठबंधन पर कहा, “एनडीए अटूट है. अभी तीन चौथाई बहुमत से हमने Government बनाई और वर्तमान में हमारी Government चल रही है.”

BJP MP मनोज तिवारी ने अनंत सिंह के निष्कासन पर कहा, “हर पार्टी का अपना संवैधानिक अधिकार है. इसलिए जो भी निर्णय है, वो सभी के सामने है.”

–

डीसीएच/

Share