Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

यह सीरीज अब तक काफी रोमांचक रही, ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले के लिए हम उत्साहित: ब्रेसवेल

यह सीरीज अब तक काफी रोमांचक रही, ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले के लिए हम उत्साहित: ब्रेसवेल

वेलिंगटन, 26 अक्टूबर . न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि India के खिलाफ सीरीज की शुरुआती दो हार के बावजूद टीम के लिए कई सकारात्मक बातें रही हैं. उन्होंने कहा कि Tuesday को होने वाले तीसरे टी20 मैच में वापसी करने के लिए बस महत्वपूर्ण पलों में सटीक प्रदर्शन करने की जरूरत है.

न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों मैचों में मौजूदा टी20 चैंपियन India को कड़ी टक्कर दी. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने India को 226 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने पर मजबूर किया, और दूसरे मैच में भी India को 181 रनों का लक्ष्य हासिल करने से लगभग रोक ही दिया था.

पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले कीवी स्पिनर ने कहा कि मेजबान टीम खराब नहीं खेल रही है, बस उन्हें थोड़ा और सटीक होने की जरूरत है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रेसवेल ने कहा, “मुझे लगता है कि अब तक यह एक रोमांचक सीरीज रही है. बेशक, हम दोनों मैचों में हारने वाली तरफ रहे, लेकिन मैचों के अंत को देखकर यह साफ है कि अब तक यह काफी करीबी सीरीज रही है. पिछले दो मैचों में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बदलना चाहेंगे, और वेलिंगटन में हम अपनी उन गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप दुनिया की किसी शीर्ष टीम का सामना करते हैं, तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. मुझे लगता है कि हमने खेल के लंबे समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. अब बस जरूरत है कि हम पूरे मैच में एक संपूर्ण प्रदर्शन करें.” ब्रेसवेल ने कहा कि उन्हें अच्छी चीजों को पहले से थोड़ा और अधिक समय तक जारी रखने की जरूरत है, और उन्हें उम्मीद है कि इससे उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे. ब्रेसवेल ने कहा, “हमने एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर इन बातों पर चर्चा की, और मुझे यकीन है कि गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया होगा; बात बस इतनी है कि हम जो काम बहुत अच्छे से करते हैं, उसे थोड़ी और देर तक जारी रखें.”

कीवी ऑलराउंडर ने आगे कहा, “मैंने जैसा कहा कि हम मैच के एक बड़े हिस्से में मुकाबले में बने रहे, और कई बार तो हम हावी भी रहे. इसी कारण अहम मौकों पर हमें बस और ज्यादा सटीक होने की जरूरत है और India ने ऐसा करके दिखाया है. काश, हम उन कुछ मौकों पर वापस जा पाते और कुछ अलग करने की कोशिश करते.”

टीम क्या बेहतर कर सकती है इस पर विस्तार से बात करते हुए ब्रेसवेल ने बताया कि भारतीय बल्लेबाजों ने डेथ ओवरों में उन पर दबाव बनाया. उन्होंने उन पलों का भी जिक्र किया जिन्होंने मैच का रुख बदल दिया. दूसरे टी20 में 14वें ओवर के आखिर में नमन धीर द्वारा डीप मिड-विकेट की दिशा में लगाए गए छक्के का जिक्र करते हुए इस कीवी ऑलराउंडर ने कहा कि ऐसे ही पलों ने मैच का मोमेंटम India के पक्ष में कर दिया.

यह छक्का India के लिए बहुत अहम था, क्योंकि इसने ब्रेसवेल के गेंदबाजी आंकड़ों को खराब कर दिया और मेहमान टीम को एक ऐसा ओवर दिया जिसमें उन्हें 15 रन मिले – जिसकी उन्हें उस समय बहुत जरूरत थी. ब्रेसवेल ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने हम पर दबाव बनाया, खासकर डेथ ओवरों में. ये दोनों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं, इसलिए ऐसा नहीं है कि हम पूरी तरह से बिखर गए हों, लेकिन बात बस इतनी है कि हम जो चीजें बहुत अच्छे से करते हैं, उन पर अपना कंट्रोल बनाए रखें. अगर आप मेरे स्पेल की आखिरी गेंद को देखें, तो उस पर एक छक्का लगा और गेंद 85 मीटर दूर बाउंड्री के पार गई, जो फील्डर के सिर के ऊपर से निकल गई.”

“अगर वह उस शॉट को खेलने में जरा सी भी चूक कर देते, तो यह एक विकेट बन जाता. मुझे लगता है कि यह इस बात का अच्छा उदाहरण है कि टी20 क्रिकेट में जीत और हार के बीच कितना कम अंतर होता है. अब तक ऐसी चीजें India के पक्ष में रही हैं, लेकिन अगर मैं वही गेंद 20 बार और फेंकता, तो शायद मुझे कुछ विकेट मिल ही जाते. तो हां, ऐसा नहीं है कि सिर्फ इसी वजह से मैच का नतीजा तय हुआ, लेकिन कुछ ऐसे पल जरूर आए जो India के हक में गए, और वहीं से उन्हें बढ़त मिलनी शुरू हो गई.”

उन्होंने बताया कि टीम का माहौल अच्छा है और खिलाड़ियों को अपने खेल पर पूरा भरोसा है. वह इस ‘करो या मरो’ वाले अहम मुकाबले में वापसी करने और सीरीज में बने रहने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा, “हमने इस पूरी सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. बेशक, कुछ अहम मौकों पर हम चूक गए लेकिन हमें अपने खेल पर पूरा भरोसा है. हम कल मैदान पर उतरने और सीरीज बचाने के लिए इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में अपना पूरा जोर लगाने के लिए बहुत उत्साहित हैं.”

–

एसएम/पीएम

Share