Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

लाहौर, 26 अक्टूबर . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि सैम अयूब को इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए Pakistan टीम से रिलीज कर दिया गया है. सैम ने खुद यह अनुरोध किया था ताकि वे अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर ध्यान दे सकें.

हाल के दिनों में सैम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ट्राई-सीरीज के तीन वनडे मैचों में वह तीनों बार दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पीसीबी ने एक बयान में कहा, “हेड कोच से बातचीत के बाद सैम ने घरेलू क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई है, ताकि वह अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम कर सकें और अपना आत्मविश्वास वापस पा सकें.”

बयान में आगे कहा गया, “सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म के बारे में उनके ईमानदार आकलन की सराहना करते हुए टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करने का फैसला किया है.”

इस बीच, Pakistan ने ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए सैम की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया है. फरहान को हाल ही में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. उन्हें शुरुआत में ट्राई-सीरीज की टीम में नहीं चुना गया था.

Pakistan ने ट्राई-सीरीज के अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने अब तक खेले गए तीनों मैचों में जीत हासिल की है और वह इस सीरीज में एकमात्र ऐसी टीम है, जो अभी तक नहीं हारी है. शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ Pakistan को एक चमत्कारिक जीत दिलाई. उन्होंने अपने करियर का पहला शतक जड़ा, जिससे मेजबान टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही.

शादाब ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए. उन्होंने 10वें विकेट के लिए हारिस रऊफ (7 रन) के साथ 89 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसकी बदौलत Pakistan ने 48वें ओवर में एक विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले, Pakistan ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के शुरुआती मैच में श्रीलंका को 37 रनों से हराया था. उस मैच में Pakistan ने 305 रन बनाए थे. इसके कुछ दिन बाद, उसी मैदान पर Pakistan ने इंग्लैंड को 87 रनों से शिकस्त दी थी.

–

एसएम/एबीएम

Share