जमशेदपुर के मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

जमशेदपुर, 26 अक्टूबर . Jharkhand के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान Sunday रात एक बड़ा हादसा टल गया. बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में बने ‘मौत के कुएं’ में मोटरसाइकिल से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने के बाद संतुलन बिगड़ने से युवती नीचे गिर गई और झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कुएं के भीतर युवती तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रही थी. इसी दौरान बाइक के इंजन के पास से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया. आग लगने से घबराई युवती बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सकी और करीब 20 फीट ऊंचे ढांचे के निचले हिस्से में जा गिरी. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.
कुएं के ऊपरी हिस्से में मौजूद दर्शक आग की लपटें देखकर बाहर निकलने के लिए संकरी सीढ़ियों की ओर भागने लगे. इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग हादसे के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते रहे. हादसे के तुरंत बाद मेला संचालकों और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की. पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि आग लकड़ी से बने कुएं के ढांचे तक नहीं फैली. ऐसा होने पर बड़ा अग्निकांड हो सकता था.
हालांकि, आग से मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई. Monday को घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद हादसे की चर्चा तेज हो गई. फिलहाल युवती की स्थिति और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. जमशेदपुर Police मामले की गहनता से जांच कर रही है.
–
एसएनसी/पीएम


