Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

कर्नाटक: तुमकुरु में कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत, कई अन्य घायल

कर्नाटक: तुमकुरु में कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत, कई अन्य घायल

तुमकुरु, 26 अक्टूबर . कर्नाटक के तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के तवारेकेरे गांव के पास Monday तड़के दो कारों की टक्कर में दो युवतियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए.

मृतकों की पहचान निसर्गा (20) और रूपा (21) के रूप में हुई है. वे उत्तरी कर्नाटक के विjaipurा से एक जॉब इंटरव्यू के लिए Bengaluru जा रही थीं. दोनों ने बैचलर ऑफ फार्मेसी की डिग्री पूरी कर ली थी.

Police के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे तवारेकेरे Police थाना क्षेत्र में हुआ. शुरुआती जांच से पता चला है कि युवतियों वाली कार का ड्राइवर, पवन, गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कार हवा में उछलकर सड़क पर गिरी और फिर सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई.

पहली कार में ड्राइवर पवन समेत चार लोग सवार थे. इस हादसे में पवन और एक अन्य युवती को गंभीर चोटें आईं. दूसरी कार में भी चार लोग सवार थे, और वे सभी घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए तुमकुरु के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police मामले की आगे जांच कर रही है.

बता दें कि 25 अक्टूबर को मंगलुरु जिले के सुलिया के पास, मणि-मैसूर नेशनल हाईवे पर गूनडका में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार लगभग 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी. कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए सुलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वहीं, 16 अक्टूबर को दावणगेरे जिले में नेशनल हाईवे 48 पर अनागोडु के पास, एक 16 वर्ष का लड़का कार चला रहा था, जिसमें उसके दो नाबालिग दोस्त भी सवार थे. कार एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई थी, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई और उसके साथ बैठे दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. 18 अक्टूबर को, 10वीं कक्षा का छात्र हेमंत की जान उस समय चली गई, जब एक तेज रफ्तार कार ‘वन-वे’ सड़क पर आ गई और उस मोटरसाइकिल से टकरा गई.

–

एसडी/पीएम

Share