दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग बुझाई गई, कोई हताहत नहीं

New Delhi, 26 अक्टूबर . दिल्ली में रायसीना हिल पर स्थित एक ऐतिहासिक प्रशासनिक इमारत ‘नॉर्थ ब्लॉक’ में Monday सुबह आग लग गई. आग लगने से आसमान में घना काला धुआं छा गया जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आग को बुझा दिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
लाल बलुआ पत्थर से बनी इमारत के पीछे Monday सुबह के आसमान में घना काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे वहां आग लगने की आशंका पैदा हो गई.
दिल्ली Police के सूत्रों के अनुसार, वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था. बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी पास रखे एक टैंक पर जा गिरी, जिससे आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नॉर्थ ब्लॉक के अंदर किसी अज्ञात जगह से धुआं निकलने की सूचना मिली थी. इस अलर्ट के बाद, स्थिति का जायजा लेने और आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग छोटी थी और इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
अधिकारियों ने बताया कि बाद में आग बुझा दी गई. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय वहां कुछ तोड़-फोड़ का काम चल रहा था. यह घटना social media पर भी चर्चा का विषय बन गई, जब संसद जाते समय शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने इमारत के पीछे से धुआं उठता देखा.
मिलिंद देवड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा. ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है. उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से काम कर रही होंगी.
रायसीना हिल पर स्थित नॉर्थ ब्लॉक राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख Governmentी इमारतों में से एक है, जहां केंद्र Government के कई अहम कार्यालय मौजूद हैं. यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कार्यालय हैं. इमारत से धुआं निकलते देख आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की.
Police सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वेल्डिंग के काम के दौरान निकली चिंगारी पास रखे एक टैंक के संपर्क में आ गई, जिससे आग लग गई.
नुकसान कितना हुआ, टैंक के अंदर क्या था और आग किन परिस्थितियों में लगी, इन सब बातों का अभी पता लगाया जाना बाकी है.
–
डीकेएम/पीएम


