Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष : गजेंद्र शेखावत

India विरोधी ताकतों के साथ मिलकर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष : गजेंद्र शेखावत

जोधपुर, 26 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष की रैलियों पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में हर दल को अपनी बात जनता के बीच रखने का अधिकार है लेकिन विपक्ष को पहले अपना मंतव्य स्पष्ट करना चाहिए.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष ने पहले भी दिल्ली में अराजकता फैलाने की कोशिश की थी. जिन लोगों के कंधों पर चढ़कर विपक्ष ने आंदोलन किया था या वामपंथी विचारधारा के जिन संगठनों के साथ मिलकर उन्होंने आंदोलन किया, उनकी मानसिकता India विरोधी और India के विभाजन वाली रही है. कुछ लोग यह कहते हैं कि हम बांग्लादेश के रास्ते पर चलकर India में अराजकता फैलाकर शासन व्यवस्था को बदलना चाहते हैं. ऐसे लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने वाले प्रशांत भूषण जैसे लोग कहते हैं कि अब देश के भविष्य का फैसला संसद में नहीं बल्कि सड़क पर होगा.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इन्हीं विषयों को लेकर आंदोलन करना चाहता है या उसके मन में कोई और विषय है. जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करके यदि वे रैली करते हैं तो वह रैली सार्थक होगी और शायद जनता उनके संवाद से जुड़ भी पाएगी. भीड़ जुटाकर पहले की तरह एक भाषण देकर वापस लौट जाने से कुछ हासिल नहीं होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के पिता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि India की लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की अभद्र टिप्पणी के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है. जिस व्यक्ति ने सनातन धर्म के लिए अपमानजनक बातें की हैं, जिसने Prime Minister मोदी की माता के लिए अमर्यादित टिप्पणी की थी, अब वही व्यक्ति उनके दिवंगत पिता के लिए भी ऐसी बात कर रहा है.

शेखावत ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है. साथ ही यह उनके वर्तमान नेतृत्व का भी दिवालियापन है. कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व हमेशा गांधी परिवार के पास ही रहा है. नेतृत्व का मानसिक दिवालियापन अब पूरी कांग्रेस पार्टी पर हावी हो चुका है और ऊपर से नीचे तक सभी के बयानों में वही झलक रहा है.

जोधपुर में जन शिकायतों के निवारण को लेकर पूछे गए सवाल पर Union Minister शेखावत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते उनका धर्म है कि वह सभी से मिलें. जो भी व्यक्ति उनसे मिलने आता है, उसकी समस्या सुनें और यथासंभव उसका समाधान करने का प्रयास करें.

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि धर्म को निभाने के लिए वे हर दिन लोगों से मिलते हैं और मिलना भी चाहिए. उनका अधिकतम समय जनता और जनता की समस्याओं के निदान और समाधान के लिए समर्पित होना चाहिए. हम लोगों के जीवन में कैसे बेहतरी ला सकते हैं, इस पर काम करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है और सभी को यह करना चाहिए.

–

पीआईएम/पीएम

Share