Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस; तीन की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़: रायपुर बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस; तीन की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस; तीन की मौत, 10 घायल

रायपुर, 26 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए. अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि Monday तड़के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर डारचुरा के पास तेज रफ्तार बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन यात्रियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए.

यह हादसा Monday सुबह 5:30 बजे सिमगा Police स्टेशन के पास हुआ. Police अधिकारियों के अनुसार, रायपुर से अंबिकापुर जा रही बस में लगभग 22 यात्री सवार थे. यह बस डारचुरा गांव के पास, मुख्य राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के निकट खड़े खराब ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. Police अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला. बस के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कई लोग अंदर फंस गए, जिसके बाद एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया. मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

Police और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया. बचाव कर्मियों ने गैस कटर से बस के हिस्से को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सिमगा के Governmentी अस्पताल ले जाया गया. Police मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी है.

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत को देखते हुए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे वाली जगह पर यात्रियों का सामान बिखरा हुआ मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में और लापरवाही से चलाई जा रही थी.

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा गंभीर चिंता का विषय है. खासकर रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. प्रशासन ने इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. साथ ही, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

–

एसडी/पीएम

Share