एनडीए नेताओं का कांग्रेस पर तंज, कहा-“कांग्रेस बिहार में पहले ही खत्म हो चुकी है, अब जनाधार खो रही”

Patna, 26 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर बिहार में Political बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने खड़गे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी कांग्रेस की राजनीति और पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बयान कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष की सोच को दर्शाता है. कांग्रेस की यही Political संस्कृति है और इसी कारण पार्टी पहले ही अपना जनाधार खो चुकी है.
उन्होंने कांग्रेस की एक बैठक में कम उपस्थिति का जिक्र करते हुए भी पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि खड़गे की बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ता तक नहीं पहुंचे थे. वहां खाली कुर्सियां और बेंच दिखाई दे रही थीं. कांग्रेस पूरे देश में अपना Political अस्तित्व खो चुकी है और बिहार में तो पिछले 50 वर्षों से पार्टी का कोई खास वजूद नहीं रहा है.
इस बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया. खड़गे की टिप्पणी से जुड़े Political विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही परिवारवादी राजनीति में डूबी रही है और वह इससे कभी बाहर नहीं निकल सकती.
रजक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष या अन्य महत्वपूर्ण पदों पर वही लोग पहुंच सकते हैं, जो पार्टी के एक परिवार के प्रति समर्पित हों. उन्होने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर Political बहस और तेज होने की संभावना है.
वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर रजक ने कहा कि यह एक लंबी बहस का विषय है, जिसे एक शब्द में नहीं समेटा जा सकता. उन्होंने कहा कि सनातन और हिंदू अलग-अलग विषय हैं. श्याम रजक ने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति के माध्यम से परिपक्व होना चाहिए और शंकराचार्य बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
–
एसएके/पीएम


