अहान पांडे-शरवरी की फिल्म ‘बेपरवाह’ का पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mumbai , 26 अक्टूबर . Actor अहान पांडे और Actress शरवरी वाघ आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के पूरी तरह तैयार हैं. Monday को मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का खुलासा कर फैंस के मन में एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी हैं.
यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें अहान और शरवरी की जोड़ी काफी दमदार लग रही है. पोस्टर में दोनों एक्शन, रोमांस और म्यूिजिक के मिले-जुले अंदाज की ओर इशारा करता है. टाइटल को बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है, जिसके साथ टैगलाइन है, ‘प्यार में निडर’.
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “‘प्यार में निडर’ बेपरवाह 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” कैप्शन में मेकर्स ने शरवरी और अहान पांडे के साथ फिल्म की पूरी टीम को भी टैग किया है.”
इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के लिए जहां Actor अहान पांडे कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
फिल्म में अहान एक ऐसे युवा के रूप में नजर आएंगे, जो अपनी ताकत के दम पर विरोधियों को हरा सके. वहीं, ऐश्वर्य ठाकरे खलनायक की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे. आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन (यूके) में की गई है. इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास पांचवी बार साथ काम कर रहे हैं. ‘बेपरवाह’ यश राज फिल्म्स में जफर की वापसी का प्रतीक है और यह उनकी पांचवी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
ली अब्बास जफर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ‘झूम बराबर झूम’ (2007), ‘टशन’ (2008), ‘न्यूयॉर्क’ (2009) और ‘बधाई कंपनी’ (2010) फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. फिर, साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ से डायरेक्टोरियल और स्क्रीनराइटिंग डेब्यू किया था. फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने निर्मित किया था. इसमें इमरान खान, कैटरीना कैफ और अली जफर मुख्य भूमिकाओं में थे.
–
एनएस/पीएम


