‘पीएम मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

Mumbai , 26 अक्टूबर . शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर इस तरह की बात कहना बेहद निंदनीय है. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
शायना एनसी ने कहा, “पीएम मोदी द्वारा किए गए विकास कार्य ही आपको हराने के लिए काफी है. आप पीएम मोदी के पिता का नाम लेते हैं, लेकिन देश में जो काम हुआ है, उसे याद नहीं करते. इसलिए जनता ने हमें चुना है और आपको नहीं. जनता किसके साथ है, यह आपको तब पता चलेगा जब आप चौथी बार हारेंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि खड़गे यह भूल गए हैं कि पीएम मोदी के पास 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद है. कोई उन्हें बेटा मानता है तो कोई देवता. कांग्रेस पार्टी सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति पर उतर आई है. उन्होंने मांग की कि खड़गे को अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा वित्त मंत्री पद की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर शायना एनसी ने कहा कि यह Chief Minister का विशेषाधिकार है और यह महायुति का अंदरूनी मामला है. इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. उन्होंने कहा कि जो लोग महायुति में दरार की बात कर रहे हैं, वे सिर्फ अफवाहें फैला रहे हैं. महायुति पूरी तरह से एकजुट है और Maharashtra की प्रगति के लिए एक साथ मिलकर काम करती रहेगी.
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों और राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर शायना एनसी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर 2014 से अब तक के आंकड़े देखे जाएं तो कांग्रेस पार्टी 99 बार चुनाव हार चुकी है. पंजाब में हार के साथ ही कांग्रेस हार का शतक पूरा कर लेगी. शायद इसी शतक को पूरा करने के लिए राहुल गांधी पंजाब जा रहे हैं.
वहीं, पंजाब चुनाव में शिवसेना के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि उनके नेता एकनाथ शिंदे एक जनप्रिय नेता हैं और शिवसेना एक राष्ट्रीय पार्टी है. स्वाभाविक रूप से कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़े. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता सभी ने देखी है, कई चुनावों में जहां वे सिर्फ प्रचार करने गए हैं, वहां भी पार्टी को फायदा हुआ है. इसलिए शिवसेना उम्मीद पर कायम है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
1 नवंबर को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर शायना एनसी ने कहा कि कांग्रेस कितनी दुविधा में है. कभी रैली, कभी आंदोलन. परमिशन मिले तो आंदोलन, न मिले तो भी आंदोलन. यह सिर्फ लोगों को असहज करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार है और कोर्ट का भी आदेश है, ऐसे में कांग्रेस को आम जनता की परेशानी के बारे में भी सोचना चाहिए.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर आंदोलन करना ही है तो पहले जनता के सामने अपना विजन प्लान पेश करना चाहिए. यह ड्रामा और नौटंकी नहीं चलेगी. यह रैली पूरी तरह फ्लॉप होगी और इसका लक्ष्य सिर्फ ड्रामा और मीडिया में बने रहना है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सनातन धर्म का समर्थन करते हैं, हिंदुत्व का नहीं, शायना एनसी ने तंज कसते हुए कहा कि अंत में दिग्विजय सिंह ने भी माना कि वे सनातन को मानते हैं. उन्होंने कहा कि यह सेक्युलर पार्टी वोट के लिए कहीं भी कुछ भी मान लेती है. यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति है. दिग्विजय सिंह के इतिहास को देखा जाए तो पता चलेगा कि उनके मन में कितनी दुविधा और कन्फ्यूजन है.
–
पीआईएम/एएस


