Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने 44 लाख रुपए की दिनदहाड़े डकैती का मामला सुलझाया, छह गिरफ्तार

दिल्ली Police ने 44 लाख रुपए की दिनदहाड़े डकैती का मामला सुलझाया, छह गिरफ्तार

New Delhi, 27 अक्टूबर दिल्ली Police ने 44 लाख रुपए की दिनदहाड़े हुई डकैती का मामला सुलझाते हुए मुख्य साजिशकर्ता सत्यम विश्वकर्मा उर्फ ​​डेविल समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने लूटी गई नकदी में से 26.41 लाख रुपए, अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, यह डकैती 27 अगस्त को एमएस पार्क Police स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई थी. जांच में एक अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह की संलिप्तता का पता चला, जिसमें एक आंतरिक मुखबिर ने अहम जानकारी दी थी.

एसएचओ राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में, एसीपी सीमापुरी मुकेश कुमार के मार्गदर्शन और शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना के समग्र नेतृत्व में एक समर्पित टीम ने तकनीकी निगरानी और क्षेत्रीय अभियानों सहित व्यापक जांच की.

प्रारंभिक जांच के दौरान, Police ने पांच आरोपियों प्रांजय तिवारी, सरब तिवारी उर्फ ​​प्रफुल्‍ल, गौरव तिवारी, अंबरीश तिवारी उर्फ ​​चंचल और रामजीत को गिरफ्तार किया. Police ने लूटी गई 3.90 लाख रुपए की रकम बरामद की और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार और तीन मोबाइल जब्त किए.

हालांकि, मुख्य आरोपी सत्यम विश्वकर्मा फरार रहा. Police टीम ने बाद में उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी करके उसका पता लगाया और शेष चोरी की रकम बरामद की. विशिष्ट सूचना के आधार पर, Police ने सुल्तानपुर जिले के एरुल गांव में सत्यम की 19 वर्षीय बहन के पास से 22.51 लाख रुपए बरामद किए. नकदी छिपाने में सहायता करने के आरोप में उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत जमानत पर रिहा किया गया.

उत्तर प्रदेश से प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने के बाद सत्यम को 16 अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया. चार दिन की Police हिरासत के दौरान, वह जांचकर्ताओं को सुल्तानपुर में गोमती कुरवार पुल के पास हलियापुर-कुरवार रोड पर ले गया.

18 अक्टूबर को, Police ने उसके बताए स्थान पर सड़क किनारे झाड़ियों से एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की. Police के अनुसार, उसने लूट के बाद भागते समय हथियार फेंक दिया था. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Police ने प्रांजय तिवारी को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचाना, जिसने नकदी के बारे में जानकारी दी थी. सरब तिवारी ने उसे साजिशकर्ताओं से मिलवाया और गुरुग्राम में सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराए. अंबरीश तिवारी ने बैग छीनने में हिस्सा लिया, जबकि गौरव तिवारी ने रहने की व्यवस्था और निगरानी की. रामजीत ने गाड़ी चलाई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी से बचने में मदद की.

Police ने बताया कि सत्यम और सरब के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. अंबरीश के खिलाफ बुलंदशहर जिले में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है.

–

एएसएच/एबीएम

Share