Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली में एक और छात्रा का मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली में एक और छात्रा का मिला शव, आत्महत्या की आशंका, Police जांच में जुटी

New Delhi, 27 अक्टूबर . पूर्वी दिल्ली के स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की आग लगने से मौत के कुछ ही दिनों बाद राजधानी में एक और छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. Police ने Tuesday को यह जानकारी दी.

Police के अनुसार, दिल्ली के India नगर इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव उसके घर में गले में दुपट्टा बंधा हुआ मिला. प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है.

India नगर थाना Police का कहना है कि शुरुआती जांच के दौरान कुछ चैट संदेश सामने आए हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी. हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

यह घटना पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल/बालिका विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत के कुछ दिनों बाद सामने आई है. उस छात्रा ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी.

स्कूल परिसर में छात्रा का जला हुआ शव मिलने के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की थी. छात्रा के स्कूल बैग से कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली थीं. हालांकि रिपोर्ट लिखे जाने तक इन वस्तुओं की प्रकृति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

Police ने बताया कि शाहदरा जिले के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित स्कूल से आग लगने की सूचना Police कंट्रोल रूम (पीसीआर) को मिली थी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची, जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे लगभग 18 वर्षीय कक्षा की छात्रा जली हुई अवस्था में मिली.

घटनास्थल और छात्रा के बैग से बरामद सामग्री की जांच की जा रही है. मामले की जांच के लिए दिल्ली Police की क्राइम टीम को भी बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए.

Police ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.

–

डीके/वीसी

Share