Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सरसुना परेड कांड: कोलकाता पुलिस ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट, आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई

सरसुना परेड कांड: कोलकाता Police ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट, आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई

कोलकाता, 27 अक्टूबर . दक्षिण कोलकाता के सरसुना इलाके में एक युवक और उसके पिता को सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र घुमाने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को कोलकाता Police Tuesday को घटनास्थल पर ले गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप Government और राहुल बर्मन के रूप में हुई है. दोनों को घटना के ‘रीकंस्ट्रक्शन’ के लिए शॉर्ट्स पहनाकर और रस्सियों से बांधकर उस इलाके में ले जाया गया.

इस प्रक्रिया के दौरान सरसुना Police स्टेशन के वरिष्ठ Police अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. वहीं, पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई.

Police अधिकारियों के अनुसार, अगर आगे पूछताछ या आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की जरूरत पड़ी, तो आरोपियों को दोबारा घटनास्थल पर लाया जा सकता है.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, यह घटना Sunday को हुई, जब एक युवक कथित तौर पर सरसुना Police स्टेशन क्षेत्र के खुदीराम पल्ली में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने गया था. लड़की के परिवार वालों ने कथित तौर पर दोनों को एक साथ पकड़ लिया और युवक के पिता को अपने घर बुला लिया.

Police ने बताया कि युवक, उसके पिता और एक दोस्त को एक जगह बंद कर दिया गया, उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें गालियां दी गईं. इसके बाद उन्हें इलाके की सड़क पर निर्वस्त्र चलने के लिए मजबूर किया गया. उन्हें कांच की बोतलों से पीटा गया और बंदूक की नोक पर लगभग 50 मीटर तक घुमाया गया.

वहीं, युवक की मां के साथ भी मारपीट की गई, जिनका बाद में मेडिकल परीक्षण कराया गया.

जांचकर्ताओं को दिए अपने बयान में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि लड़की के परिवार ने उनके सामने तीन विकल्प रखे थे या तो Police केस का सामना करें या युवक को गोली मारने दें या फिर सड़क पर निर्वस्त्र होकर चलें. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी जान के डर से उन्होंने तीसरा विकल्प चुना.

बाद में, social media पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से इलाके में तनाव फैल गया. Monday सुबह आक्रोशित लोगों के एक समूह ने युवक के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद, Police ने नाबालिग लड़की के पिता, मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया.

Tuesday को जांचकर्ताओं ने घटनाक्रम को फिर से दोहराया और चल रही जांच के हिस्से के रूप में इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की.

–

डीके/एबीएम

Share