Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

2026 की पहली तीन तिमाहियों में चीन में घरेलू पर्यटन यात्राओं की संख्या 5.3 अरब से अधिक

2026 की पहली तीन तिमाहियों में चीन में घरेलू पर्यटन यात्राओं की संख्या 5.3 अरब से अधिक

बीजिंग, 27 अक्टूबर . चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों में घरेलू यात्रा के आंकड़े जारी किए.

घरेलू यात्रा के एक नमूना सर्वेक्षण के अनुसार, साल 2026 की पहली तीन तिमाहियों में घरेलू निवासियों ने 5 अरब 30 करोड़ 70 लाख यात्राएं कीं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30 करोड़ 90 लाख यात्राओं की वृद्धि दर्शाती है, यानी वार्षिक आधार पर 6.2 प्रतिशत की वृद्धि.

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष की पहली तिमाहियों में देश में 4 अरब 3 करोड़ 70 लाख शहरी निवासियों ने यात्रा की, जो साल 2025 की समान अवधि की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है. वहीं, ग्रामीण निवासियों ने 1 अरब 27 करोड़ घरेलू यात्राएं कीं, यह संख्या पिछले वर्ष की पहली तिमाहियों की तुलना में 5.1 फीसदी ज्यादा है.

उधर, यात्रा पर होने वाले खर्च के बारे में, पहली तीन तिमाहियों में घरेलू निवासियों ने यात्रा पर कुल 49 खरब 50 अरब युआन खर्च किए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 110 अरब युआन अधिक है और इसमें साल-दर-साल 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इनमें से शहरी निवासियों ने यात्रा पर 41 खरब 40 अरब युआन खर्च किए, जो साल-दर-साल 2.2 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि ग्रामीण निवासियों ने यात्रा पर 810 अरब युआन खर्च किए, जो गत वर्ष के नौ महीनों की तुलना में 2.1 फीसदी अधिक रहा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share