Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

खड़गे के बयान पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, देशभर में एफआईआर दर्ज करने की मांग

खड़गे के बयान पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, देशभर में First Information Report  दर्ज करने की मांग

कोलकाता, 27 अक्टूबर . भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने कालीघाट मंदिर में Tuesday को मां काली के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान, महुआ मोइत्रा-निशिकांत दुबे से जुड़े विवाद और कुणाल घोष के आवास पर Police की मौजूदगी को लेकर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के लिए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि मौजूदा Government में कानून-व्यवस्था को संवैधानिक दायरे में संभालने की दिशा में काम हो रहा है. वहीं, विभिन्न Political विवादों पर उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की.

कालीघाट मंदिर में दर्शन के बाद नाजिया इलाही खान ने कहा कि Chief Minister ने उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की है. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा इंतजाम देखकर उन्हें भरोसा हुआ कि राज्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. Chief Minister को भी धमकी मिली थी और शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क का नाम वॉट्सऐप पर उनके संदर्भ में सामने आया था. इसी वजह से मैं एयरपोर्ट से सीधे मां काली के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान मैंने Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु और सुरक्षित जीवन के लिए प्रार्थना की. खान ने कहा कि राष्ट्रभक्त महिलाओं को सुरक्षा मिलना Government की जिम्मेदारी है और इसके लिए उन्होंने राज्य Government की सराहना की.

पश्चिम बंगाल में हो रहे एनकाउंटर को लेकर भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश की योगी Government की कार्रवाई का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई, एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था संभालने के तरीके की प्रशंसा की जाती थी. अब पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की कार्रवाई देखने को मिल रही है. खान ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में दुष्कर्म की पीड़िताओं के चरित्र पर सवाल उठाए जाते थे और उन्हें प्रेम संबंध या गर्भावस्था से जोड़कर निशाना बनाया जाता था. केवल पांच महीने की Government में Police और प्रशासन के कामकाज में बदलाव आना महत्वपूर्ण है. दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत करते हुए उन्होंने मौजूदा कानून-व्यवस्था की प्रशंसा की.

पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नाजिया इलाही खान ने कहा कि कांग्रेस से उन्हें ऐसी भाषा की उम्मीद पहले से थी. जो पार्टी भगवान राम को काल्पनिक बताती है, उससे मर्यादित भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती. Prime Minister एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनके बारे में की गई अनुचित टिप्पणी संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़ा विषय है. नाजिया इलाही खान ने मांग की कि खड़गे के खिलाफ देशभर में First Information Report दर्ज होनी चाहिए. इस तरह की टिप्पणी केवल Prime Minister का अपमान नहीं, बल्कि संवैधानिक पद और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा का उल्लंघन है.

महुआ मोइत्रा और BJP MP निशिकांत दुबे से जुड़े विवाद पर नाजिया इलाही खान ने कहा कि ममता बनर्जी की Government के समय उन्होंने मां काली के संबंध में महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में Police की निष्क्रियता के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उस समय Police ने उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की थी. महुआ मोइत्रा की टिप्पणियां एक महिला और भारतीय नागरिक के रूप में मर्यादा के अनुरूप नहीं थीं.

उन्होंने निशिकांत दुबे के फैसले का समर्थन करते हुए मांग की कि उनके द्वारा महुआ मोइत्रा के खिलाफ पहले दायर किए गए मामलों को एक साथ सुनवाई के लिए जोड़ा जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष के आवास पर Police पहुंचने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है. ममता बनर्जी की Government के दौरान उनके खिलाफ एक दिन में 71 First Information Report दर्ज हुई थीं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में Policeकर्मी पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि उस मामले में उन्होंने दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर बात की थी, जबकि First Information Report पश्चिम बंगाल में दर्ज हुई थी. उन्होंने कुणाल घोष के पुराने जेल अनुभव का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरने में परेशानी नहीं होनी चाहिए. social media पर लिखी गई बातों का उन्हें पूरा विवरण देना चाहिए या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए.

–

पीएसके/वीसी

Share