Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

रेडिको खेतान का दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 230 करोड़ रुपए पहुंचा

रेडिको खेतान का दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 230 करोड़ रुपए पहुंचा

New Delhi, 27 अक्टूबर . शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान ने Tuesday को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए. कंपनी ने सालाना आधार पर अपने समेकित शुद्ध मुनाफे में 66.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

कंपनी का परिचालन से शुद्ध राजस्व वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 16.8 प्रतिशत बढ़कर 1,745.1 करोड़ रुपए हो गया, जबकि India में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की कुल बिक्री मात्रा 7.2 प्रतिशत बढ़कर 1.002 करोड़ केस हो गई.

वहीं, दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल व्यापक आय सालाना आधार पर 67.1 प्रतिशत बढ़कर 230.3 करोड़ रुपए हो गई.

कंपनी के अनुसार, प्रेस्टिज और उससे ऊपर के ब्रांड उसके विकास के प्रमुख वाहक बने रहे. इन ब्रांडों की बिक्री मात्रा 35.8 प्रतिशत बढ़कर 52.8 लाख केस हो गई. कुल आईएमएफएल बिक्री मात्रा में इनका योगदान एक साल पहले के 43.6 प्रतिशत से बढ़कर 53.7 प्रतिशत हो गया.

प्रेस्टिज और उससे ऊपर के ब्रांडों से शुद्ध बिक्री 38.6 प्रतिशत बढ़कर 996 करोड़ रुपए हो गई. कुल आईएमएफएल बिक्री मूल्य में इनकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के 68.6 प्रतिशत से बढ़कर 77.1 प्रतिशत हो गई.

इस दौरान कंपनी का सकल लाभ 28.6 प्रतिशत बढ़कर 838.4 करोड़ रुपए हो गया, जबकि सकल लाभ मार्जिन 48 प्रतिशत रहा. वहीं, ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (ईबीआईटीडीए) 51 प्रतिशत बढ़कर 356.5 करोड़ रुपए हो गई.

ईबीआईटीडीए मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि के 15.8 प्रतिशत से बढ़कर 20.4 प्रतिशत हो गया.

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. ललित खेतान ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा, “दूसरी तिमाही हमारे विकास की यात्रा में निरंतरता की पुष्टि करती है. वित्त वर्ष 2025-26 के ऐतिहासिक प्रदर्शन और चालू वित्त वर्ष की उत्साहजनक शुरुआत के आधार पर रेडिको खेतान ने एक और मजबूत प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में बिक्री मात्रा, राजस्व और लाभप्रदता के मामले में रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है.”

प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा कि प्रीमियम उत्पादों पर केंद्रित रणनीति ने एक और तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं. दूसरी तिमाही में प्रेस्टिज और उससे ऊपर के उत्पादों की बिक्री मात्रा में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो उद्योग की वृद्धि से काफी अधिक है.

उन्होंने कहा, “वोडका के क्षेत्र में कई वर्षों से चल रहा संरचनात्मक बदलाव जारी है और वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में आईएमएफएल उद्योग में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 6.3 प्रतिशत हो गई है. मैजिक मोमेंट्स इस बदलाव की अगुवाई कर रहा है.”

उन्होंने कहा कि 8पीएम प्रीमियम ब्लैक की मांग भी लगातार बढ़ रही है.

अभिषेक खेतान ने कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है और अब चार प्रमुख ब्रिटिश हवाई अड्डों पर मौजूदगी वाली पहली भारतीय स्पिरिट्स कंपनी बन गई है. कंपनी के पास फिलहाल ट्रैवल रिटेल के लगभग 70 आउटलेट हैं और आने वाले वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य है.

तिमाही नतीजों के बाद Tuesday को बीएसई पर रेडिको खेतान के शेयर 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,290 रुपए पर बंद हुए.

–

एबीएस

Share