बीजापुर पुलिस का सिविक एक्शन कार्यक्रम, बच्चों में दिखा विशेष उत्साह, खुशनुमा रहा माहौल

बीजापुर, 27 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में Police द्वारा आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा.
Police ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान की दिशा में पहल की.
इस अवसर पर Police अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना. अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और Police के इस कदम की सराहना की.
Police अधिकारियों ने कहा कि Police और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना बेहद जरूरी है. इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत होता है. जब तक जनता और Police के बीच विश्वास नहीं होगा, तब तक अपराध और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा जा सकता.
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उनके लिए खेल, शिक्षा सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया गया. बच्चों की खुशी और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से Police के प्रति उनका भरोसा बढ़ता है.
बीजापुर Police का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनसेवा, सहयोग एवं सहभागिता के माध्यम से आम नागरिकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना भी है. सिविक एक्शन कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से Police और ग्रामीणों के बीच विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है.
Police अधीक्षक ने बताया कि जिले में लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाई जा सके और लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की जा सके. इस तरह के आयोजनों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बन रहा है और युवा मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.
–
एससीएच/एबीएम


