Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं’, ‘दिल पड़ोसी’ में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

‘मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं’, ‘दिल पड़ोसी’ में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

Mumbai , 26 अक्टूबर . Actress न्यारा एम बनर्जी इन दिनों अपनी सीरीज ‘दिल पड़ोसी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज में वह दीया का किरदार निभा रही हैं. न्यारा का कहना है कि उन्हें इस किरदार की सबसे खास बात यह लगी कि दीया बिना किसी झिझक के अपनी पहचान के साथ जीती है. वह अपने फैसले खुद लेती है. निजी जिंदगी में वह खुद भी इसी तरह की सोच रखती हैं, इसलिए उन्हें दीया का किरदार पसंद आया.

दीया के किरदार के बारे में बात करते हुए न्यारा ने कहा, ”सच कहूं तो मैं दीया की तरफ इसलिए आकर्षित हुई, क्योंकि मैं भी उसकी ही तरह हूं. उसके अंदर महत्वाकांक्षा है, आत्मविश्वास है और उसे अच्छी तरह पता है कि वह कौन है. मुझे इस किरदार को निभाते हुए काफी अच्छा लगा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सबसे दिलचस्प किरदार वही होते हैं, जिन्हें आसानी से किसी एक खांचे में नहीं रखा जा सकता. दीया भी उन्हीं में से एक है.”

न्यारा ने कहा, ”दीया की एक और खास बात यह है कि वह जिंदगी में सबकुछ अपने आप होने का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद आगे बढ़कर चीजों को बदलने की कोशिश करती है. मुझे इस किरदार का यही अंदाज पसंद आया. दीया दर्शकों को हैरान करती है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि लोग मेरे किरदार को कितना पसंद करते हैं.”

Actress ने आगे कहा, ”शेमारूमी के साथ ‘दिल पड़ोसी’ में काम करने का अनुभव मेरे लिए काफी दिलचस्प रहा. इस कहानी में कलाकारों को अपने किरदारों के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने का मौका मिलता है. यही वजह है कि दीया जैसा किरदार निभाना मेरे लिए खास रहा. मेरा मानना है कि ऐसे किरदार ही सबसे ज्यादा दिलचस्प होते हैं, जो अपनी अलग सोच रखते हैं और जिन्हें सिर्फ अच्छा या बुरा कहकर समझना आसान नहीं होता.”

‘दिल पड़ोसी’ शेमारूमी पर शेमारू प्रीमियर के तहत स्ट्रीम हो रही है.

–

पीके/एएस

Share