Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने एम्बुलेंस-इमरजेंसी सेवाओं के खराब होने का लगाया आरोप

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिवार ने एम्बुलेंस-इमरजेंसी सेवाओं के खराब होने का लगाया आरोप

जबलपुर, 23 जुलाई . Madhya Pradesh के जबलपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई. Police ने Thursday को इस बारे में जानकारी दी.

यह घटना Wednesday देर रात बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में हुई. मृतक की पहचान नमामि पटेल के रूप में हुई है, जो पेशे से वेल्डर थे.

Police के मुताबिक, पटेल रात का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठे थे. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले घनश्याम केवट से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई.

बरगी थाना Police को Wednesday देर रात घटना की सूचना मिली. शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी विवाद के बाद पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया गया. बरगी थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

पटेल को पहले बरगी के Governmentी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

हालांकि, Police ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय चोटों के कारण उनकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमले के बाद उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा और 112 आपातकालीन सेवा से संपर्क किया लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची.

उन्होंने दावा किया कि पटेल को अस्पताल ले जाने के लिए उन्हें मजबूरी में निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बरगी अस्पताल की एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते उन्हें पटेल को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दोबारा निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा.

उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो पटेल की जान बचने की संभावना अधिक हो सकती थी.

Police ने बताया कि नमामि पटेल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. हत्या के पीछे की वजह का पता आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही चलेगा.

–

एसएचके/पीएम

Share