महिला आरक्षण ना ही इतनी जल्दी आने वाला है और ना भाजपा लागू कर पाएगी: शौर्या सिंह

गाजीपुर, 5 अप्रैल . Samajwadi Party की नेता शौर्या सिंह ने के साथ बातचीत में महिला आरक्षण विधेयक को Political हथकंडा बताते हुए इसकी आलोचना की.

शौर्या सिंह ने कहा कि भाजपा जब-जब महिला आरक्षण या महिला सुरक्षा की बात करती है, तो ये जुमलेबाजी समझ में आता है. क्योंकि महिलाओं के लिए आरक्षण की बात भाजपा ने पिछले चुनावों में भी की थी. जब-जब चुनाव आता है, तब-तब महिलाओं की संवेदनाओं से खेलने का काम ये Government करती है. ये एक बड़ा घोटाला है.

उन्होंने कहा कि अगल महिला आरक्षण लागू होगा तो महिलाओं के लिए अच्छी बात है. ये महिला सुरक्षा की बात करते हैं, तो महिला सुरक्षा का स्तर कितना गिरा है? मणिपुर जैसी घटना बिहार में देखने को मिली है. अगर महिलाओं आरक्षण बिल सामने आता है तो अच्छा है, लेकिन अगर सिर्फ जुमलेबाजी करके वोटबैंक को आकर्षित करने की ये रणनीतियां हैं, तो ये बहुत ही शर्मिंदा करने वाली राजनीति है.

शौर्या सिंह ने कहा कि ये भाजपा की बड़ी साजिश है. जिस तरह से ये बिल सामने लेकर आए. अगर महिला आरक्षण आता है तो सारी महिलाएं, अन्य पार्टी की महिलाएं भी खुश होंगी. लेकिन हमको और सबको पता है कि आरक्षण ना ही इतनी जल्दी आने वाला है और ना भाजपा लागू कर पाएगी.

शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए एक बहुत ही उत्साहवर्धक कदम है. ज्योति वाघमारे ने कहा कि मैं इस पहल के लिए हमारे देश के Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहती हूं. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से, वे देश की आधी आबादी, यानी महिलाओं को संसद में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान देने जा रहे हैं, और मैं इसका तहे दिल से स्वागत करती हूं.

बता दें कि BJP MP अपराजिता सारंगी ने भी केंद्र Government के इस कदम की सराहना की. उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि एक महिला सांसद होने के नाते बहुत आनंदित हूं.

एसडी/एमएस

Leave a Comment