
रोम, 2 जून . इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र के अमेन्दोलारा कस्बे में चार प्रवासियों की हत्या के मामले में दो Pakistanी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय मीडिया की Tuesday की रिपोर्ट के अनुसार, तीन अफगान नागरिकों समेत चार प्रवासियों को जिंदा जला दिया गया था.
आग लगने की घटना में जिंदा बचे एक व्यक्ति ने एक स्थानीय पत्रकार को बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो Pakistanी लोगों ने उनकी कार में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी.
जिंदा बचे व्यक्ति ने कहा, “मैंने वह खौफनाक मंजर देखा और मैं किसी चमत्कार से जिंदा हूं.” एडनक्रोनोस न्यूज एजेंसी ने बताया कि Monday को अमेंडोलारा में मजदूरों की हत्या में अकेला जिंदा बचा हुआ युवक एक अफगान नागरिक है, जो विलापियाना में पीड़ितों के साथ रहता था.
जिंदा बचे शख्स ने पत्रकार फ्रांसेस्को सल्वाटोर से कहा, “मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगा.” उसने दावा किया कि पीड़ितों में से तीन अफगान नागरिक थे. गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने परिवहन के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पीड़ितों द्वारा भुगतान से इनकार करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया.
उसने बताया कि उस समय दोनों ने पहले कार में पेट्रोल डाला और फिर लाइटर से आग लगा दी, जिससे चारों माइग्रेंट्स जिंदा जल गए. वह खिड़की तोड़कर भागने में कामयाब रहा.
उस आदमी ने यह भी कहा कि Pakistanियों ने उसे और दूसरों को चाकू और बंदूक से धमकाकर काम पर लगवाया और पैसे नहीं दिए.
ला मिलानो न्यूज के मुताबिक कोसेन्जा प्रांत के अमेंडोलारा में Monday को आयोनियन स्टेट रोड 106 के किनारे गैस स्टेशन के पास खड़ी मिनीवैन के अंदर चार जली हुई लाशें मिली थीं.
Police को गाड़ी में आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और ये लाशें मिलीं.
दोनों आरोपियों को विलापियाना से पकड़कर कोसेन्जा Police हेडक्वार्टर ले जाया गया. यहां फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.
–
केके/वीसी