
सूरत, 2 जून . Gujarat की सूरत क्राइम ब्रांच ने वराछा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा में हुई 50 लाख रुपए की हथियारबंद डकैती के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इस डकैती की पूरी साजिश Patna की बेउर जेल से रची गई थी.
एडिशनल सीपी करण राज वाघेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “27 अप्रैल को वराछा में सीबीआई शाखा में छह हथियारबंद आरोपियों ने डकैती को अंजाम दिया और 50 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद सूरत सिटी Police, जोन-1 Police, लोकल क्राइम ब्रांच और स्थानीय Police टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की थी.
उन्होंने बताया कि टीम ने 1,000 से अधिक cctv फुटेज की जांच, तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर केस को सुलझाया. जांच के दौरान दो आरोपी शुभम ठाकुर और विकास राजपूत को उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा जिलों से गिरफ्तार किया गया. Police को पता चला कि कुंदन भगत इस डकैती का मुख्य मास्टरमाइंड है. वह वर्तमान में Patna की बेउर जेल में बंद है. कुंदन भगत उत्तराखंड में हुई 14 करोड़ रुपए की रिलायंस ज्वेलरी डकैती का भी मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
एडिशनल सीपी करण राज वाघेला ने कहा कि सूरत Police ने मुख्य आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार को बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बिरती बाजार चौक इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था. इसके साथ ही जेल में बंद कुंदन भगत ने सीबीआई वराछा डकैती की साजिश रची थी. आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार इस गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य था. Police अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को पकड़ने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के आपसी संबंधों और डकैती की पूरी कार्ययोजना का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. लूट की गई राशि की कुछ हिस्से की बरामदगी भी हुई है. सूरत Police की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है.
सूरत Police ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार को बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बिरती बाजार चौक इलाके से गिरफ्तार किया.
–
एसएके/डीकेपी