असम के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस के आरोप, भाजपा का पलटवार, फर्जी पासपोर्ट और गलत आईडी का दावा

New Delhi, 5 अप्रैल . कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए गए. अब भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों को निराधार बताते हुए तीखा हमला बोला है.

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जो कांग्रेस ने दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें उनका सरनेम गलत लिखा हुआ है. जो फोटो है, वह जो वास्तविकता में यूआईडीएआई के लिए तुरंत फोटो खींची जाती है, वह न देकर एक पब्लिक फिगर, जो पब्लिक डोमेन में है, वह फोटो लगती है.

उन्होंने कहा कि जो यूआईडीएआई में दिखाया गया है, वो सर्वथा गलत दिखाया गया है. आईडी का जो क्रम है, वो गलत दिखाया गया है. इस तरह कई गलत चीजें बताई गई हैं. इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि मनगढ़ंत मनोहर कहानियां रचकर चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस का अपनी तय हार का स्वरूप बदलने के लिए एक खिसियाहट और बौखलाहट भरा प्रयास है.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि Chief Minister की पत्नी का जो उन्होंने आईडी नंबर जारी किया है, वह 784199657498 है. यह एक इजिप्ट के नागरिक का है, जिसका पासपोर्ट गायब हो गया था. उन्होंने इसे तथाकथित रूप से हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के काल्पनिक मनगढ़ंत फर्जी पासपोर्ट के तौर पर दिखाया. इस नंबर का पासपोर्ट असल में एक इजिप्ट नागरिक का है, जिसका नाम अशरफ अब्दुल कादिर अब्दुल समद हुसैन है. उसने अपने पासपोर्ट के खो जाने की जानकारी 28 मार्च को social media पर दी थी. ये कांग्रेस के अर्बन नक्सल अल्ट्रा-लेफ्ट के लोग हैं, जो सिर्फ India में अराजकता फैलाना चाहते हैं.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हम याद दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी, हिंदू धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक है. जिनकी राजमाता ने 16 वर्षों तक India का पासपोर्ट नहीं रखा और विदेशी पासपोर्ट पर राजमाता यहां की मतदाता बन गई थीं और उनके कुल गौरव वर्तमान कांग्रेस के सर्वोच्च नेता सर्वाधिक विदेश में भ्रमण करते हैं, जिनके पासपोर्ट में सबसे ज्यादा ठप्पे हैं और सर्वाधिक India विरोधी शक्तियों के साथ गलबहियां करते हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिनके प्रदेश अध्यक्ष एवं असम कांग्रेस के सबसे प्रमुख नेता गौरव गोगोई के ऊपर और उनके परिवार के ऊपर Pakistan के साथ एक संधि का गंभीर आरोप चल रहा है, उस कांग्रेस पार्टी ने आज हमारे असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा के ऊपर निराधार, तथ्यहीन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाने का अत्यंत निंदनीय और गिरा हुआ काम किया है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment