भारत और म्यांमार के बीच 8वीं द्विपक्षीय बैठक, ड्रग कंट्रोल में सहयोग पर रहा फोकस

New Delhi, 2 जून . New Delhi में Tuesday को India और म्यांमार के बीच ड्रग कंट्रोल कोऑपरेशन को लेकर 8वीं द्विपक्षीय बैठक हुई.

इस मीटिंग में India के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनसीबी के डायरेक्टर जनरल अनुराग गर्ग ने किया. वहीं, म्यांमार के डेलिगेशन को सीसीडीएसी, म्यांमार के संयुक्त सचिव पोल. ब्रिगेडियर जनरल थांट ल्विन मौंग ने नेतृत्व किया.

दोनों पक्षों ने इलाके में ड्रग ट्रैफिकिंग के बदलते हालात की समीक्षा की और इंटेलिजेंस शेयरिंग, कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन, प्रीकर्सर केमिकल कंट्रोल, सिंथेटिक ड्रग्स से निपटने, डार्कनेट से होने वाली ट्रैफिकिंग, गैर-कानूनी अफीम की खेती और कैपेसिटी बिल्डिंग में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

बातचीत के दौरान India और म्यांमार ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी के साथ संगठित अपराध के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की.

बता दें कि म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक India की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं. President ह्लाइंग के साथ President कार्यालय, विदेश मंत्रालय, वित्त एवं राजस्व मंत्रालय, कृषि, पशुधन एवं सिंचाई मंत्रालय, उद्योग एवं लघु और मध्यम उद्यम विकास मंत्रालय के मंत्री और म्यांमार के केंद्रीय बैंक के गवर्नर भी साथ थे.

कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा, बैंकिंग, निर्माण, आईटी, संचार, व्यापार और रसद सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ म्यांमार-India मैत्री संघ के सदस्य भी म्यांमार प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे.

India के Prime Minister और म्यांमार के President ने 1 जून को वार्ता की, जिसमें उन्होंने पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा की और भविष्य के संबंधों के लिए रणनीति तैयार की. Prime Minister ने अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया. उसी दिन India की President द्रौपदी मुर्मु ने म्यांमार के President का स्वागत किया. इससे पहले, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने म्यांमार के President से अलग-अलग मुलाकात की.

म्यांमार के President ने India के Prime Minister को आपसी सहमति से तय की गई तिथियों पर म्यांमार आने का निमंत्रण भी दिया.

केके/डीकेपी

Leave a Comment