‘आरक्षण’ पर टीएमसी के रवैये से महिलाएं नाराज, कहा- हम बंगाल में ममता की सरकार गिराएंगे

पश्चिम मेदिनीपुर, 19 अप्रैल . पश्चिम मेदिनीपुर में Prime Minister Narendra Modi की होने वाली जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर महिलाओं ने साफ कहा कि उन्होंने बंगाल में भाजपा की Government लाने का मन बना लिया है.

महिलाओं ने बताया कि Prime Minister मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों ने इस बिल को Lok Sabha में गिरा दिया. इससे ममता बनर्जी की टीएमसी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का असली चेहरा सामने आ गया है.

एक महिला ने कहा कि आज हमारे Prime Minister Narendra Modi आ रहे हैं. उनकी रैली होने वाली है. हम लोग उन्हें सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं.

स्थानीय महिलाओं ने ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल का टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों ने विरोध किया. पीएम Narendra Modi ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने का सोचा था, लेकिन विपक्षी दलों ने वोट नहीं दिया. मुझे बहुत दुख है कि यह बिल पास नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि यह बिल पास न होना महिलाओं का अपमान है. पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में सोचा, लेकिन विपक्ष ने नहीं सोचा. हर पार्टी महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, सीएम ममता बनर्जी भी बहुत दावे करती हैं, लेकिन उनकी चिंता अब सबके सामने आ गई है. उनके शब्दों और कर्मों में बड़ा अंतर है.

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी और Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला बिल को रोक दिया, क्योंकि वे महिला-विरोधी हैं. सीएम ममता बनर्जी ने मेरे हिंदू समाज को बर्बाद कर दिया है. अब मेरा समाज ममता के विरुद्ध खड़ा हो गया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा Government बनेगी.

एक महिला ने कहा कि आज हम नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी की संकल्प सभा में आए हैं. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाने के लिए सभी से अपील की थी, लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया और बिल का विरोध किया. महिलाएं आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े. कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टी है. वे महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है.

एक अन्य महिला ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिला बिल पर वोट नहीं किया. ममता दीदी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं. टीएमसी और कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टियां हैं.

एक अन्य महिला ने बताया कि पीएम Narendra Modi ने राष्ट्र के नाम संबोधन में महिलाओं के लिए जो कहा, विपक्षी पार्टियों ने उसके पक्ष में वोट नहीं दिया. इसमें टीएमसी, सीपीआई(एम) और कांग्रेस शामिल हैं. इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं है. ममता दीदी कहती हैं कि हमें 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन हम महिलाएं काम करती हैं और बाहर जाना पड़ता है, इसलिए पीएम Narendra Modi वही कानून ला रहे थे.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment