
Bhopal /अलीराजपुर, 19 अप्रैल . Madhya Pradesh के अलीराजपुर जिले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई है.
Sunday देर रात एक दोस्त की शादी से घर लौट रहे नाबालिगों के साथ हादसा हुआ. Police के अनुसार, मृतकों की पहचान अनिल (14 वर्ष, निवासी देवधा गांव), रोशन (17 वर्ष, निवासी बड़ी बीड) और सावन (14 वर्ष, निवासी रतनपुरा) के रूप में हुई है. यह दुर्घटना बोरी Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुलिया गांव के पास हुई.
तीनों लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि उनके अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पास के एक अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Police अधिकारियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लड़कों की बाइक को टक्कर मारी और बिना रुके मौके से फरार हो गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए. बोरी Police ने ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. एक Police अधिकारी ने कहा कि यह एक हृदयविदारक घटना है. हम दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. आपपास के इलाकों के cctv फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
Police अधिकारियों ने बताया कि मृतक चुलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए चुलिया गांव के पास वाली सड़क पर ‘स्पीड ब्रेकर’ लगाए जाएं और रोशनी की व्यवस्था में सुधार किया जाए.
Police ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास उस अज्ञात वाहन के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे आगे आएं और जांच में Police की मदद करें.
–
एसडी/एबीएम