विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में मनाएंगे अपना पहला जन्मदिन

चेन्नई, 22 जून . Actor से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय Monday को 52 वर्ष के हो गए हैं. Chief Minister पद संभालने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है. इस अवसर को विशेष बनाने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अन्नदान कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और विभिन्न कल्याणकारी सहायता कार्यक्रम आयोजित किए हैं.
विजय के Chief Minister बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन पूरे तमिलनाडु में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक विभिन्न जिलों में विशेष कार्यक्रमों और जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं.
तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय Actorओं में शामिल रहे विजय का राजनीति में प्रवेश और फिर राज्य के सर्वोच्च पद तक पहुंचना हाल के वर्षों की सबसे उल्लेखनीय Political यात्राओं में से एक माना जा रहा है.
उन्होंने 2 फरवरी 2024 को अपनी Political पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की स्थापना की घोषणा कर औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा था. उनकी इस घोषणा ने पूरे राज्य में व्यापक चर्चा और उत्साह पैदा कर दिया था.
पार्टी गठन के बाद विजय ने विक्रवंडी और मदुरै में दो बड़े Political सम्मेलन आयोजित किए. इन सम्मेलनों में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे टीवीके तमिलनाडु की राजनीति में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरकर सामने आई.
विजय ने सामाजिक न्याय, सुशासन और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर अपने Political आधार का लगातार विस्तार किया. अपनी Political विचारधारा के मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी, पूर्व Chief Minister के. कामराज, डॉ. बी.आर. आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वेलु नचियार और समाजसेवी अंजलाई अम्माल को प्रेरणास्रोत बताया.
पार्टी गठन के महज दो वर्षों के अंदर टीवीके ने 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया. विजय ने बिना किसी चुनावी गठबंधन के पूरे राज्य में व्यापक प्रचार अभियान चलाया और Political बदलाव के लिए जनता से समर्थन मांगा.
उनका चुनाव अभियान मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा और पार्टी का ‘व्हिसल’ (सीटी) चुनाव चिन्ह पूरे चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना रहा.
चुनाव परिणामों में टीवीके को ऐतिहासिक जीत मिली, जिसके बाद विजय ने Government बनाई और 10 मई को तमिलनाडु के Chief Minister पद की शपथ ली. इस जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया और विजय का फिल्मी सुपरस्टार से Political नेता तक का सफर पूरी तरह स्थापित कर दिया.
वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा का सत्र जारी है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक Chief Minister विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं. वहीं, ऐसी भी खबरें हैं कि विजय विधानसभा में कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं.
–
एसएके/पीएम


