
Mumbai , 20 अप्रैल . साउथ फिल्म इंडस्ट्री के Actor विजय सेतुपति अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्लमडॉग-33 टेम्पल रोड’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
Actor की फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म जून के महीने में रिलीज हो सकती है. रिलीज से पहले Actor ने फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ को करियर के 26 साल पूरे होने की बधाई दी.
विजय सेतुपति ने अपकमिंग फिल्म ‘स्लमडॉग-33 टेम्पल रोड’ के सेट से अनसीन फोटोज शेयर की, जिसमें वे निर्देशक के साथ सीन को समझते दिख रहे हैं. उन्हें निर्देशक कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं और सेट पर रोशनी कम है.
Actor ने फिल्म की अनसीन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “इस महान शख्स के लिए यह कितना शानदार सफर रहा है. सिनेमा जगत में 26 साल का सफर सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ विश्वास और निडर आवाज से बनी एक विरासत है.”
उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए लिखा, “प्रिय पुरी सर, फिल्म ‘स्लमडॉग-33 टेम्पल रोड’ में आपके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा. एक Actor के तौर पर हम हमेशा ऐसे निर्देशकों की तलाश करते हैं, जो हम पर भरोसा करें और हमारी सीमाओं से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें. आप यह काम सहजता से करते हैं. मुझे विश्वास है कि हम सभी के लिए यह एक बेहद खास फिल्म के रूप में याद की जाएगी.”
फिल्म का पहला पोस्टर भी जनवरी के महीने में रिलीज हो गया था, जिसमें Actor हाथ में बड़ी सी तलवार लेकर नोटों से भरे बक्से के बीच खड़े हैं. चेहरे पर खून की छीटें लगी हैं, जो उनके लुक को इंटेन्स दिखाता है. इस फिल्म के अलावा Actor, शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज फर्ज़ी सीज़न 2 में दिखने वाले हैं, जिसकी शूटिंग मार्च के महीने में शुरू हो चुकी है. सीरीज जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.
–
पीएस/एबीएम