
New Delhi/इस्लामाबाद, 20 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने 19 अप्रैल की सुबह (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल के जरिए ऐलान किया कि ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ राउंड टू के लिए अमेरिका तैयार है. इसके साथ उन्होंने धमकी भी दी कि अगर ईरान ने उनके साथ डील सील नहीं की तो तबाही पक्की है. इसके बाद ईरान की ओर से भी बयान जारी हुआ. इसमें स्पष्ट कहा गया कि सीजफायर उल्लंघन के चलते वो दूसरे चरण की वार्ता के लिए Pakistan जाने का इच्छुक नहीं है. इस सबके बीच Pakistan की राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है. सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए अमेरिका की एडवांस टीम पहुंच चुकी है, लेकिन लाख टके का सवाल यही है कि क्या ये पीस टॉक्स हो पाएगा?
इस हां-न के बीच पेच कहां फंसा है, ये देखना जरूरी है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि तेहरान ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के अगले राउंड में शामिल होगा या नहीं.
उनकी ये टिप्पणी ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि तेहरान यूएस के साथ बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन फिर से तनाव बढ़ने का खौफ उन्हें घेरे हुए है, और वे इस बीच “जरूरी कदम” उठाने के लिए तैयार हैं.
हालांकि तेहरान ने इस्लामाबाद टॉक्स के पहले राउंड से पहले भी कुछ ऐसा ही कहा था. ईरान ने मांग की थी कि बातचीत आगे बढ़ाने के लिए उसकी “पहले से तय शर्तें” पूरी की जाएं.
ईरानी नेता उस रुख को तब भी दोहरा रहे थे, जब उनका प्रतिनिधिमंडल Pakistan पहुंच गया था. मामला लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर अटका पड़ा था.
वहीं प्रमुख Pakistanी दैनिक डॉन ने ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि Tuesday को एक अमेरिकी डेलीगेशन के राजधानी पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बातचीत होगी या नहीं.
रही सही कसर ईरानी मालवाहक जहाज पर कब्जे ने पूरी कर दी. ट्रंप ने खुद इसकी तस्दीक की. उन्होंने कहा कि नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी जहाज को निशाना बनाया.
सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी के ऐलान और फिर ईरान का स्ट्रेट को बंद करने के फैसले ने पश्चिम एशिया तनाव को और बढ़ा दिया. Friday को कुछ देर के लिए स्ट्रेट खोला था, लेकिन फिर स्टेटस बदल दिया, यह कहते हुए कि ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी जब तक अमेरिका खत्म नहीं कर देता, तब तक वह समुद्री व्यापार का रास्ता फिर से नहीं खोलेगा.
Monday को ही जब अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद लैंड करने की तैयारी में है, तो तेहरान में एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बघाई ने कहा, “अभी तक, जब तक मैं आपकी सेवा में हूं, हमारे पास बातचीत के अगले दौर की कोई योजना नहीं है, और इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है.” फिर सीजफायर उल्लंघन का हवाला दिया.
उन्होंने उन शर्तों का भी जिक्र किया जो यूरेनियम संवर्धन, होर्मुज और लेबनान पर हमलों से जुड़ा रहा है. बोले कि यूरेनियम सौंपने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, वहीं लेबनान में जो किया गया वो स्वीकार्य नहीं था.
इसके अलावा, गालिबाफ, जो 11-12 अप्रैल को हुई इस्लामाबाद वार्ता का हिस्सा थे, उन्होंने फिर से कहा तेहरान को वाशिंगटन पर भरोसा नहीं है.
ईरान की अर्द्ध Governmentी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गालिबाफ ने टीवी पर कहा, “हमें दुश्मन पर भरोसा नहीं है. वह किसी भी समय तनाव बढ़ा सकता है.” उन्होंने कहा, “हम वार्ता कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही अपनी जरूरी तैयारी भी कर रहे हैं.”
इस बीच इस्लामाबाद तैयार है, डॉन के अनुसार दूसरे राउंड के लिए माहौल तैयार है.
राजधानी में सुरक्षा प्रबंध बहुत तगड़े हैं, और खबरें हैं कि सुरक्षा प्रबंध के लिए यूएस से एडवांस टीमें Sunday को इस्लामाबाद पहुंच गई हैं.
यूएस-ईरान-Pakistan के अपने-अपने दावे हैं दुनिया भर की नजरें टिकी हैं. क्या स्थायी सीजफायर का ऐलान होगा या एक और खौफनाक संघर्ष तबाही का सबब बनेगा.
–
केआर/