एलएसजी बनाम आरआर: अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे फैंस, वैभव-पंत से खासा उम्मीदें

Lucknow, 22 अप्रैल . Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी और Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के बीच Wednesday को India रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मैच खेला जाएगा. हजारों क्रिकेट फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. फैंस को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ऋषभ पंत से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें हैं.

Lucknow सुपर जायंट्स के एक फैन ने ‘ ’ से कहा, “हम इस मुकाबले को देखने आए हैं. उम्मीद है कि एलएसजी इस मैच को अपने नाम करेगी. Rajasthan रॉयल्स के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा. हमें कप्तान ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें हैं.”

एक अन्य फैन ने कहा, “Lucknow सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी काफी अच्छी है. हमें उम्मीद है कि एलएसजी इस सीजन टॉप-4 टीमों में मौजूद रहेगी.”

Rajasthan रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने कहा, “हमें Lucknow सुपर जायंट्स से भी उम्मीद है, लेकिन हम वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के फैन हैं. यही वजह है कि इस मैच में हम Rajasthan रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं.”

एक नन्हे फैन ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी अच्छा खेलते हैं, लेकिन हम यहां Lucknow सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं.”

Lucknow सुपर जायंट्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है. इस टीम ने 6 में से 4 मैच गंवाए हैं, जबकि 6 में से 4 मुकाबले जीतकर Rajasthan रॉयल्स चौथे पायदान पर है.

Rajasthan रॉयल्स की टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला.

Lucknow सुपर जाइंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी और नमन तिवारी.

आरएसजी

Leave a Comment