
देहरादून, 17 मार्च . उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा.
मनु गौड़ का यह बयान ऐसे समय में आया, जब Gujarat में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए Supreme Court की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित उच्च-स्तरीय समिति ने अपनी विस्तृत और अंतिम रिपोर्ट राज्य Government को सौंप दी है.
देहरादून में यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “सबसे पहली बात यह है कि जैसा कि आप सभी और मीडिया हमेशा से कहते आए हैं कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए, या जब भी देश में यूसीसी लागू होगा, एक नींव का काम करेगा. यह एक मॉडल के रूप में कार्य करेगा. आज जहां तक मुझे जानकारी है, इस बात की पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है. उत्तराखंड यूसीसी लंबे विचार-विमर्श और जनसंवाद कार्यक्रमों के बाद तैयार किया गया. इसे लागू हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है और यह सफलतापूर्वक लागू भी है.”
उन्होंने आगे कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Gujarat यूसीसी में भी वही प्रावधान दिए गए हैं जो उत्तराखंड यूसीसी में हैं. यहां विवाह से लेकर तलाक तक तीन अध्याय हैं, और ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ को लेकर भी प्रावधान हैं. इसी प्रकार के तीनों अध्याय वहां की समिति ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत किए हैं. इसके अलावा विवाह की आयु, विशेषकर लड़कियों के लिए, जो उत्तराखंड में निर्धारित की गई है, वही Gujarat में भी प्रस्तावित है. संपत्ति में महिलाओं के अधिकार, विवादों का पंजीकरण—ये सभी प्रावधान यहां की तरह वहां भी शामिल किए गए हैं. हलाला जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने और इसे दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान जो उत्तराखंड में किया गया है, वहां भी प्रस्तावित है.”
मनु गौड़ ने कहा, “हमें गर्व है कि देवभूमि उत्तराखंड से यूसीसी की जो शुरुआत हुई है, वह पूरे देश को अवश्य प्रभावित करेगी. Gujarat के यूसीसी से यह बात और स्पष्ट हो गई है.”
उन्होंने आगे कहा, “जैसे Gujarat ने यूसीसी को लेकर कदम उठाया है, मुझे विश्वास है कि अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे.”
मनु गौड़ ने कहा कि हमारी अभिलाषा है और हमें पूरी उम्मीद है कि India Government राष्ट्रव्यापी एक केंद्रीय कानून के रूप में यूसीसी जल्द ही लाएगी.
–
डीकेएम/डीकेपी