हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर, 19 अप्रैल . कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप Chief Minister दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस पूरे मामले को कानून व्यवस्था की नाकामी बताते हुए Government पर निशाना साधा और Police की भूमिका पर सवाल उठाए.

हिसार में पूर्व उप Chief Minister दुष्यंत चौटाला अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी एक Policeकर्मी ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर काफिला रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. चौटाला ने आरोप लगाया है कि Policeकर्मी ने उन पर हथियार तान दिया. घटना का वीडियो social media पर भी वायरल हुआ.

कुलदीप वत्स ने से बातचीत में कहा कि किसी भी प्रदेश में चाहे कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई बड़ा नेता, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर किसी पूर्व उप Chief Minister के साथ इस तरह की घटना या व्यवहार होता है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं रहता, बल्कि पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी बन जाती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में Police की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उनके मुताबिक कुछ अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं रहा और यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और Police निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करेंगे तो आम जनता का भरोसा सिस्टम से उठ जाएगा.

कुलदीप वत्स ने कहा कि Government की जिम्मेदारी होती है कि वह हर नागरिक, चाहे वह बड़ा नेता हो या आम इंसान, सभी को सुरक्षा और न्याय दे, लेकिन अगर सुरक्षा व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ जाए तो यह बेहद गंभीर स्थिति है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अगर कोई Policeकर्मी या अधिकारी गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment