
चंडीगढ़, 19 अप्रैल . चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई. यह ‘सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स’ (पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए संस्था) की एक पहल है.
से बातचीत में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “हमने सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स को एक पशु एंबुलेंस दी है. इसका मुख्य मकसद जानवरों को प्राथमिक उपचार और परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है. बेजुबानों की मदद करने के लिए हमारी एक छोटी सी पहल है.”
कांग्रेस सासंद ने कहा, “किसी भी शहर या नगर निगम में बढ़ती आबादी को संभालना और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है, हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम, ‘सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स’ की वित्तीय बाधाओं को ध्यान में रखते हुए उसके काम में सहयोग देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.”
मनीष तिवारी ने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि जब आप राष्ट्र को संबोधित कर रहे हों, तो उसे Political अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए. हम अब भी महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं, लेकिन महिला आरक्षण बिल का इस्तेमाल करके परिसीमन लागू करने के हम खिलाफ हैं. सच तो यह है कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में Lok Sabha और राज्यसभा, दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हो गया था, लेकिन Government ने 16 अप्रैल 2026 तक इसे नोटिफाई नहीं किया. अगर वे सचमुच महिला आरक्षण को लेकर संवेदनशील थे, तो उन्हें इस कानून को आधिकारिक तौर पर नोटिफाई करने में लगभग 30 महीने क्यों लगे?”
गौरतलब है कि सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स पशुओं के बचाव, चिकित्सा उपचार, आश्रय और गोद लेने काम करती है. दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे कई शहरों में यह संस्था सक्रिय रूप से काम करती है. इसके साथ ही पशु कल्याण और उनके अधिकारों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाती है.
–
ओपी/वीसी