
Patna, 19 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Lok Sabha में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी शक्ति का अपमान हुआ है. लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली घटना थी जब कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और Samajwadi Party के लोग इस मौके पर खुशी मना रहे थे.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में Sunday को आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच रही है कि हमारे घर की बहन और बेटी तो सांसद बन जाएं, लेकिन गरीबों के परिवार का कोई महिला सदस्य नहीं बने. राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती है, अखिलेश सिंह यादव की पत्नी सांसद बन सकती है, लेकिन यूपी से एक तिहाई सीट पर महिलाएं चुनाव जीत कर जाएं, यह कांग्रेस नहीं स्वीकार कर सकती है.
उन्होंने कहा कि वह ऐतिहासिक दिन था. संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाया गया. तीन बिल लाए गए और तीनों का विरोध किया गया. यह स्पष्ट संदेश देता है कि अगर यह बिल पारित हो जाता तो बिहार जैसे राज्य में कम से कम 122 महिला विधायक होती. आज विधानसभा में मात्र 29 महिला ही विधायक हैं.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम Narendra Modi और नीतीश कुमार ने लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है. बिहार में जब एनडीए की Government बनी तो पंचायत और नगर निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया गया. आज बिहार में 50 प्रतिशत आरक्षण है, लेकिन 59 प्रतिशत से अधिक महिलाएं चुनाव जीत रही हैं.
उन्होंने कहा कि Narendra Modi की Government यह भरोसा देने का भी काम कर रही थी कि बिल के माध्यम से 543 सांसदों की जगह पर 816 सांसद होते, जिसमें से 272 सांसद महिलाएं होतीं और देश में राज करतीं. लेकिन, दुर्भाग्य है कि इस देश में ऐसे विरोधी हैं जिन्हें हिंदुस्तान की नहीं बाहर की चिंता है. कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, सपा और राजद को इस विरोध का जवाब जनता को देना पड़ेगा.
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि कांग्रेस ने देश में कभी भी किसी वर्ग को आरक्षण देने का काम नहीं किया. जब भी आरक्षण दिया गया है तब भाजपा ने समर्थन देने का काम किया. उन्होंने कहा कि न कभी लालू यादव ने और न ही कांग्रेस ने आरक्षण दिया.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दलित, आदिवासी को आरक्षण नहीं मिले इसके लिए अभियान चलाने का काम किया. आज जो देश की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है, उसके खिलाफ एनडीए एकजुट होकर देश में अभियान चलाएगी और उनसे जवाब भी मांगेगी.
–
एमएनपी/एसके