बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह

कोलकाता, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Thursday को पुरसुराह में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) Government पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और Political माहौल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए.

अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल के हर कोने में टीएमसी के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. प्रदेश की जनता मौजूदा Government से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है. तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ यह आक्रोश अब पूरे राज्य में फैल चुका है, जो आने वाले चुनाव में साफ दिखाई देगा.

अपने संबोधन में घुसपैठ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है. यहां से घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए, लेकिन जब एसआईआर के दौरान घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं, तो Chief Minister ममता बनर्जी (दीदी) को इससे तकलीफ होती है.

अमित शाह ने आगे कहा कि अगर राज्य में भाजपा की Government बनती है, तो हर एक घुसपैठिए को चिन्हित कर बाहर निकालने का काम किया जाएगा. आप 5 तारीख को भाजपा Government बना दो. हम पूरे बंगाल से चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिये को बंगाल से बाहर निकाल देंगे. उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल का यह ‘जंगल राज’, जिसकी पहचान किसानों की ज़मीन पर कब्जा करने वालों को सौंप देना और गरीबों के अधिकारों को सिंडिकेट के हवाले कर देना है, 4 मई को समाप्त होने जा रहा है. जनता भी अब केवल ‘कमल’ खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

किसानों का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल के किसानों को उनके आलू का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, फिर भी ममता Government पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है. इसके विपरीत, उन्होंने आलू के निर्यात पर रोक लगा दी है. परिणामस्वरूप, आलू किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. जब भाजपा Government बनाएगी, तो वह आलू किसानों के साथ खड़ी होगी और उन्हें अपनी उपज के निर्यात में सहायता प्रदान करेगी.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अभी अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे. आज कुछ घंटों में ही पहले चरण का मतदान समाप्त हो जाएगा. पहले चरण में दीदी के किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई कि बंगाल के मतदाताओं को अंगुली भी लगा दें. जिस मात्रा में 4:30 बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, वो बताता है कि पहले चरण में दीदी का सूपड़ा साफ होने वाला है.

पीएसके

Leave a Comment