
अमरावती, 22 जून . आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिलें में Monday को आरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि Monday तड़के आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक आरटीसी बस के ट्रक से टक्कर होने पर एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए.
Police की ओर से जानकारी दी गई कि आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस तिरुपति से कडप्पा जा रही थी. येर्रागुंटला से चेन्नई जा रही एक ट्रक उडुमवारीपल्ली के पास बस से टकरा गई. आमने-सामने की टक्कर होने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए हैं. बस में 37 यात्री सवार थे और उनमें से 16 को गंभीर चोटें आईं.
Police तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू किया. घायलों को एम्बुलेंस से राजमपेटा के Governmentी अस्पताल ले जाया गया. बाद में कुछ घायलों को कडप्पा के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में शिफ्ट किया गया, जहां 16 साल की लड़की यशविथा की मौत हो गई. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
खबरों के मुताबिक, ड्राइवर को नींद आने पर ट्रक को क्लीनर चला रहा था. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
मंत्री ने राजमपेटा Governmentी अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में शिफ्ट करने की सलाह दी. मंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
परिवहन मंत्री ने प्रभावित परिवारों को पूरी मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने फोन पर अधिकारियों से सड़क सुरक्षा मानकों और दुर्घटना में शामिल बस व ट्रक के विवरण के बारे में जानकारी ली. रामप्रसाद रेड्डी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी.
–
एसडी/पीएम