
चेन्नई, 6 सितंबर . दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है.
ईशान किशन ने कहा, “हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. विकेट ठीक लग रहा है. थोड़ी नमी है लेकिन यह किसी भी ग्राउंड पर रहेगी. पिछले गेम को भूलना जरूरी है. शुरुआती घंटे में हम संभलकर खेलने की कोशिश करेंगे और एक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. हमें बस विनम्र और अनुशासित रहना है.”
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, “हम गेंदबाजी करने की सोच रहे थे. मुझे लगता है कि विकेट में नमी है. हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ सिराज टीम में आ रहे हैं, हम जल्दी विकेट लेना चाहते हैं. हमारी टीम में चार बदलाव हैं. सिराज, पडिक्कल, विजय और सीवी मिलिंद आए हैं.”
दोनों टीमों के फाइनल तक के सफर पर गौर करें तो ईस्ट जोन ने पहले क्वार्टर फाइनल में नोर्थ इस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया था. इसके बाद ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. साउथ जोन ने नोर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
दोनों टीमों में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. ईस्ट जोन में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार हैं, तो साउथ जोन में तिलक वर्मा, देवदत्त पड्डिकल और मोहम्मद सिराज हैं. स्टार खिलाड़ियों की वजह से फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है.
ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यू ईश्वरन, शिखर मोहन, सुदीप घरमी, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, कुनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत Government.
साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश.
–
पीएके