ओडिशा के जगतसिंहपुर में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की बेरहमी से की हत्या

जगतसिंहपुर, 6 सितंबर . Odisha के जगतसिंहपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बताया गया कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, घटना के बाद Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह हत्याकांड जगतसिंहपुर शहर के बाहरी इलाके जानकोटी का है. Police सूत्रों के मुताबिक,दिगंबर स्वाइन नाम का व्यक्ति जानकोटी में अपनी पत्नी पुष्पालता और सात साल के बेटे के साथ रहता था. कथित तौर पर दिगंबर को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने कई बार बीच-बचाव किया था और उन्हें अपने मतभेद सुलझाकर शांति से रहने की सलाह दी थी. Saturday रात दिगंबर कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौटा और अपनी पत्नी पुष्पालता को गाली देने लगा. साथ ही, उसके चरित्र पर भी आरोप लगाए. इससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई.

आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर, दिगंबर ने कथित तौर पर लोहे की रॉड उठाई और पुष्पालता के गले में घुसा दी. चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी को मृत देखने के बाद आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और Police को सूचना दी.

Police रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. आरोपी को पूछताछ के लिए Police स्टेशन ले जाया गया. वहां, आरोपी ने Police के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

फिलहाल, स्थानीय Police इस हत्याकांड में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

डीसीएच/

Leave a Comment