पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

New Delhi, 6 सितंबर . पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मयूर विहार फेस-3 इलाके में Sunday सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात लोगों ने लाठी और डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

सूचना मिलते ही स्थानीय Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. Police के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं. हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा लोगों की सूचियों से इसका मिलान किया जा रहा है.

गार्ड नंदलाल ने बताया कि वह सुबह करीब 4:00 बजे जब अपने बाथरूम से वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ युवक एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे थे. नंदलाल ने जब हिम्मत जुटाकर उन हमलावरों को भगाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया. हमलावरों ने गार्ड को धमकाते हुए कहा कि चुपचाप यहां से भाग जाओ, वरना तुम्हें भी जान से मार देंगे. जान बचाने के डर से गार्ड तुरंत वहां से हटा और बिना देर किए Police कंट्रोल रूम को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे. Police अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को खंगाल रही है. घटनास्थल के आसपास और भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे cctv कैमरों के फुटेज को Police द्वारा बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों के चेहरों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता चल सके.

Police का कहना है कि शुरुआती जांच आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य विवाद की ओर इशारा कर रही है, लेकिन असली वजह आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगी. Police आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त जल्द से जल्द की जा सके.

एसएके/एएस

Leave a Comment