सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं : हेमंत सोरेन

रांची, 6 सितंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन अपने करीबी सहयोगी और राज्य Government के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से व्यथित हैं. उन्होंने सोनू के निधन को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उनके जाने से जीवन में ऐसी रिक्तता पैदा हो गई है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है.

Chief Minister ने भावुक संदेश में कहा, “देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुखद समाचार मिला. इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है.”

हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए सिर्फ वरिष्ठ साथी या Political सहकर्मी नहीं थे. वह उनके लिए बड़े भाई की तरह थे. स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे. उन्होंने कहा कि सोनू के साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेगी.

Chief Minister ने सुदिव्य सोनू के साथ अपने पुराने Political संबंधों को याद करते हुए कहा कि Jharkhand आंदोलन के दौर से ही वह स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे. Jharkhand मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन Jharkhand की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित कर दिया.

उन्होंने कहा कि Jharkhandियत के प्रति सुदिव्य सोनू का समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी. सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन ने Chief Minister को जीवन की क्षणभंगुरता पर भी सोचने को मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा, “कल तक जो आवाज हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है.”

Chief Minister ने कहा कि सुदिव्य सोनू का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने कहा कि सोनू का स्नेह, उनका संघर्ष और Jharkhand के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जीवनभर उनके साथ रहेगी.

अपने संदेश के अंत में Chief Minister ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. आपकी कमी हमेशा महसूस होगी. आपके स्नेह, आपके संघर्ष और Jharkhand के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा. आप हमेशा याद आएंगे भैया.”

एसएनसी/एएस

Leave a Comment