मुंबई : नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

Mumbai , 7 सितंबर . Mumbai से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां Monday को नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान नजमुद्दीन युसुफ अली कापडिया (80 वर्ष) के रूप में हुई है.

Mumbai के पायधूनी Police स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद अली रोड के नूर हॉस्पिटल में यूरिन इन्फेक्शन के कारण एडमिट किया गया था. 3 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे नूर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया. कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था.

Monday दोपहर 2:25 बजे बुजुर्ग मरीज ने अस्पताल की इमारत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. बुरी तरह घायल होने के बाद नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उन्हें चेक करते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पायधूनी Police स्टेशन ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

वहीं, Monday को अलग-अलग घटनाएं जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई, जहां गांदरबल जिले के एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी, जबकि शोपियां जिले में सेब के बाग में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला.

Police ने बताया कि गांदरबल के थून इलाके में एक लड़के और लड़की के नहर में कूदने की खबर मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़के की पहचान थून निवासी मोहम्मद शरीफ काही के बेटे इरशाद अहमद काही के तौर पर हुई है. वहीं, लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई है.

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद, दोनों लोगों का पता लगाने के लिए नहर और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया. गांदरबल के कंगन इलाके की Police और स्थानीय लोग तलाशी अभियान में जुटे हैं, जबकि घटना के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment