Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के सड़क हादसे में वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के सड़क हादसे में वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

अमरावती/हैदराबैद, 28 जुलाई . आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में Tuesday तड़के सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए. Police के अनुसार, यह हादसा चेल्लूरु के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी वैन को जोरदार टक्कर मार दी.

Police ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक वैन को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया. हादसे में चिंतापल्ली रामबाबू उर्फ रमणायडू (50), मज्जी नारायण राव (50) और बी. मोहन नायडू (8) की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों के तीन परिवारों के कुल 16 लोग वैन में सवार थे. सभी श्रद्धालु पड़ोसी राज्य Odisha के रायगड़ा स्थित मज्जी गौरम्मा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे.

घायलों को तुरंत विजयनगरम के Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. Police ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

उधर, आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भी Tuesday सुबह एक और सड़क हादसा हो गया. चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोम्मालुरु के पास एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में राजमहेंद्रवरम स्थित तिरुमला एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक नुन्ना सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं. दोनों विजयवाड़ा से राजमहेंद्रवरम जा रहे थे. घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, तेलंगाना के जगतियाल जिले में भी Tuesday को एक सड़क दुर्घटना हुई. मेटपल्ली Police स्टेशन के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस चालक का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. यह बस निजामाबाद से वारंगल जा रही थी. हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मेटपल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

–

वीकेयू/पीएम

Share