
चंडीगढ़, 8 अगस्त . बटाला ग्रेनेड मामले में पंजाब Police को बड़ी कामयाबी मिली है. जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस और बटाला Police ने मिलकर चलाए गए एक ऑपरेशन में हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी Pakistanी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक टेरर मॉड्यूल का सदस्य है, जिसे पुर्तगाल में बैठा बीकेआई का मास्टरमाइंड चला रहा था. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी, मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर पुर्तगाल में बैठे अपने हैंडलर के कहने पर 1 अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट Police पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था. घटना के बाद आरोपी छिप गया था और पूरे पंजाब में Police ठिकानों पर ऐसे ही और हमले करने की योजना बना रहा था.
डीजीपी ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि पूरे टेरर नेटवर्क का पता लगाने, विदेशी हैंडलर और स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क की पहचान करने और साजिश से जुड़े सभी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब Police पूरे राज्य में टेरर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और शांति, सुरक्षा व जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
4 अगस्त को भी पंजाब Police की ओर से आईएसआई-समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें नौ को गिरफ्तार किया गया था. पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने आईएसआई समर्थित सीमापार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
डीजीपी ने बताया था कि Police ने नौ लोगों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं. Police ने तीन अवैध पिस्तौल, नौ कारतूस और चार पेट्रोल बम बरामद किए थे .
–
एसडी/वीसी