Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

कामिनी कौशल: कभी रेडियो पर बोलने के मिलते थे 10 रुपए, सिनेमा में कदम रखते ही मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

कामिनी कौशल: कभी रेडियो पर बोलने के मिलते थे 10 रुपए, सिनेमा में कदम रखते ही मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

Mumbai , 14 नवंबर . हिंदी सिनेमा के पर्दे पर कभी प्रेमिका तो कभी मां के किरदार में नजर आईं Actress कामिनी कौशल की जिंदगी का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. फिल्मों में आने से पहले वह रेडियो पर नाटक किया करती थीं और इसके लिए उन्हें महज 10 रुपए मिलते थे. उस समय उन्होंने अभिनय के बारे में सोचा भी नहीं था. करीब 76 साल तक फिल्मों से जुड़ी रहीं कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया.

कामिनी कौशल का असली नाम उमा कश्यप था. उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था. उनको बचपन से ही कला और दूसरी गतिविधियों में दिलचस्पी थी. उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. किशोरावस्था में वह रेडियो नाटकों में हिस्सा लेने लगी थीं. आकाशवाणी पर नाटक करने के बदले उन्हें 10 रुपए मिलते थे. यही अनुभव आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की शुरुआत का कारण बना.

दरअसल, फिल्मकार चेतन आनंद ने रेडियो पर उनकी आवाज सुनी थी. उन्हें कामिनी की आवाज और अभिनय क्षमता पसंद आई. इसके बाद उन्होंने उमा कश्यप को अपनी फिल्म ‘नीचा नगर’ में काम करने का मौका दिया. साल 1946 में रिलीज हुई इस फिल्म से कामिनी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. फिल्म में उनके साथ रफीक अनवर नजर आए थे. इस फिल्म को पहले कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था. इस तरह पहली ही फिल्म ने कामिनी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी. चेतन आनंद ने ही उन्हें उमा कश्यप की जगह कामिनी कौशल नाम दिया था.

‘नीचा नगर’ के बाद कामिनी के पास फिल्मों की लाइन लग गई. साल 1947 में वह ‘दो भाई’ और ‘जेल यात्रा’ में नजर आईं. इसके बाद 1948 में उनकी फिल्में ‘आग’, ‘शहीद’, ‘नदिया के पार’ और ‘जिद्दी’ रिलीज हुईं. इन फिल्मों ने उन्हें उस दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया. दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों ने ‘शहीद’, ‘नदिया के पार’, ‘शबनम’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. वहीं, राज कपूर के साथ भी उन्होंने ‘जेल यात्रा’ और ‘आग’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

कामिनी कौशल के करियर में साल 1954 बेहद खास रहा. इस साल आई बिमल रॉय की फिल्म ‘बिराज बहू’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. प्रेमचंद की कहानी पर आधारित इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली. इस भूमिका के लिए उन्हें 1956 में सर्वश्रेष्ठ Actress का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने ‘आबरू’, ‘बड़े Government’, ‘जेलर’, ‘नाइट क्लब’ और ‘गोदान’ जैसी फिल्मों में काम किया.

समय के साथ कामिनी ने अपने किरदारों में बदलाव किया. पहले जहां वह फिल्मों में मुख्य Actress के रूप में नजर आती थीं, वहीं बाद में उन्होंने मां और परिवार की बड़ी महिला के किरदार निभाने शुरू किए. मनोज कुमार की फिल्म ‘उपकार’ (1967) से उनके करियर में यह बदलाव साफ दिखाई दिया. इसके बाद वह ‘पूरब और पश्चिम’, ‘शोर’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘सन्यासी’ और ‘दस नंबरी’ जैसी फिल्मों में मनोज कुमार की मां के किरदार में नजर आईं. राजेश खन्ना के साथ उन्होंने ‘प्रेम नगर’ और ‘महाचोर’ में भी काम किया.

फिल्मों के अलावा कामिनी कौशल ने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. वह बच्चों के कार्यक्रमों और कठपुतली शो से जुड़ी रहीं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ में भी काम किया. आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में वह आखिरी बार पर्दे पर नजर आईं.

कामिनी कौशल का निधन 14 नवंबर 2025 को Mumbai स्थित उनके घर पर हुआ. वह 98 साल की थीं.

–

पीके/वीसी

Share