Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

New Delhi, 13 नवंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के Prime Minister Narendra Modi पर फोन टैपिंग कराने के आरोप को लेकर सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. भाजपा जहां राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद और साक्ष्यहीन बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बता रही है.

केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने से बात करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जिस तरह के आरोप आज लगा रहे हैं, वह ऐसे आरोप पहले भी लगाते रहे हैं. उनके पास कोई साक्ष्य नहीं होता है. उनके सारे आरोपों की हवा निकल जाती है. सदन चलता है तो उनमें डिबेट करने की हिम्मत नहीं पड़ती है. कहने और करने में बहुत अंतर होता है. जब तक राहुल गांधी के पास कोई साक्ष्य नहीं हो, तब तक उन्हें ऐसे खोखले आरोप नहीं लगाने चाहिए. देश की जनता सब देखती है और समय आने पर जवाब भी देती है.”

बनवारी लाल वर्मा ने केंद्र Government की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं Government और पीएम मोदी का आभारी हूं कि करोड़ों लोग गरीबी के दलदल से वापस आए हैं. मैं स्वयं किसान का बेटा हूं और अच्छी तरह से जानता हूं कि किसानों की स्थिति पहले कैसी होती थी. आज किसान कितना संपन्न है और कितनी मजबूत स्थिति के साथ काम कर रहा है.”

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर उन्होंने कहा, “सभी का स्वागत है. चुनाव में कोई भी पार्टी लड़ सकती है, कोई भी गठबंधन लड़ सकता है लेकिन 2027 के चुनाव में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नहीं है. भाजपा बहुत आगे है. भाजपा की न कोई बी टीम है और न ही सी टीम है. भाजपा अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत की Government बनाएगी.”

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी के आरोप का समर्थन करते हुए भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि विपक्ष के नेता को देश की जनता को यह बताना पड़े कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. भाजपा और पीएम मोदी Government को यह समझना चाहिए कि पहले उन्होंने पेगासस के जरिए लोगों के राज जानने की कोशिश की, जब वह सफल नहीं हो पाया तो वे अब फोन टैप करा रहे हैं, जो शर्मनाक है.”

राहुल गांधी के एक अन्य बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “यह अच्छी बात है, खुशी की बात है कि भाजपा में कुछ पढ़े-लिखे लोग हैं जो किताबें पढ़ रहे हैं. जाहिर है कोई भी पढ़ा-लिखा व्यक्ति जो किताब पढ़ता है, उसे खुशी ही होगी क्योंकि यह एक बेहतरीन किताब है. इससे यह भी पता चलता है कि भाजपा में कुछ पढ़े-लिखे लोग मौजूद हैं.”

इसी दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को भी याद किया. उन्होंने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, India रत्न से सम्मानित और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश के प्रति और यहां शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में जो योगदान है, वह बेमिसाल है. अल्पसंख्यक विभाग हर साल उन्हें याद करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करता है. इस बार, हमने उनकी जयंती, 11 नवंबर को जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए और आज हम राष्ट्रीय स्तर पर एक सेमिनार कर रहे हैं. हम मौलाना आजाद और नेहरू के सपनों के India को संजोने और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.”

–

एससीएच/वीसी

Share