सरकारी योजनाओं से मिली गौहर अली लोन को ताकत, अब 10 लोगों को दे रहे रोजगार, युवाओं को दी ये सलाह

गुलमर्ग, 13 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के टंगमर्ग इलाके के खोंचीपोरा निवासी गौहर अली लोन ने मशरूम की खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. कभी घर के एक छोटे से कमरे में 70 ट्रे से मशरूम उत्पादन शुरू करने वाले गौहर आज 500 से अधिक ट्रे में खेती कर रहे हैं. घाटी में उन्हें ‘मशरूम मैन’ और ‘मशरूम किंग’ के नाम से भी जाना जाता है. उनका कहना है कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर Government की विभिन्न योजनाओं से मिली मदद ने उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. आज वह खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ करीब 10 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
गौहर अली लोन ने वर्ष 2007 में अपने घर के 20×40 फीट के छोटे से कमरे से मशरूम की खेती शुरू की थी. शुरुआत में उनके पास केवल 70 ट्रे थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल किया और उत्पादन बढ़ाया. अब उनके पास 500 से अधिक ट्रे हैं. वह साल में दो बार मशरूम का उत्पादन करते हैं और इससे करीब छह लाख रुपए की आमदनी होती है. उनका दावा है कि यह कमाई 10 कनाल के सेब के बाग से होने वाले मुनाफे से भी अधिक है.
गौहर ने खेती को केवल मशरूम उत्पादन तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल अपनाते हुए डेयरी, भेड़ पालन, पोल्ट्री और वर्टिकल फार्मिंग को भी अपने काम का हिस्सा बनाया है. वह घर के आंगन और छत पर सब्जियां तथा फलदार पौधे उगाते हैं. मशरूम उत्पादन के बाद बचने वाली खाद को बेचकर भी अतिरिक्त आमदनी करते हैं. इस तरह वह खेती के अलग-अलग तरीकों को जोड़कर अपनी आय के स्रोत बढ़ा रहे हैं.
गौहर अली लोन को अब तक चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें देश के शीर्ष 40 युवा कृषि विशेषज्ञों में भी शामिल किया गया है. आईसीएआर-डायरेक्टरेट ऑफ मशरूम रिसर्च, सोलन की ओर से उन्हें प्रोग्रेसिव मशरूम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा भी उनके प्रयासों और इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल की सराहना कर चुके हैं.
गौहर ने बताया कि उन्होंने कैपेक्स स्कीम, एचएडीपी स्कीम और हॉर्टिकल्चर विभाग से जुड़ी योजनाओं सहित जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध विभिन्न Governmentी योजनाओं का लाभ उठाया. उन्होंने कहा कि अगर Governmentी योजनाएं नहीं होतीं तो मैं इतनी तरक्की नहीं कर पाता. इन योजनाओं से फायदा उठाकर ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं. उन्होंने Government के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उन्हें अपना काम बढ़ाने का अवसर दिया.
गौहर अली अब किसानों और बेरोजगार युवाओं को आधुनिक खेती के तरीके सिखा रहे हैं. उनके काम से प्रत्यक्ष और अन्य माध्यमों से करीब 10 लोगों को रोजगार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जब काम करता है तो उसे केवल अपनी कमाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर बनाने चाहिए. इसमें मजदूरों और वाहन चालकों सहित कई लोगों को काम मिलता है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं से Governmentी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने क्षेत्र में छोटे-छोटे यूनिट शुरू करने की अपील की.
गौहर ने कहा कि घाटी में बड़ी संख्या में लोग Governmentी नौकरियों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन स्वरोजगार के ऐसे प्रयास रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में कई यूनिट खुल रहे हैं और इससे बेरोजगारी कम करने में मदद मिल रही है.
–
पीएसके/वीसी


